Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

प्रोजेक्ट ‘टाइगर’ पर जयराम रमेश ट्वीट कर केंद्र पर साधा निशाना

Jairam-Ramesh-Target-on BJP jpg

New Delhi: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने देश में बाघों के बचाव और टाइगर रिजर्व को समृद्ध करने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया। कांग्रेस नेता ने शनिवार को कहा कि आज से 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। तब 9 टाइगर रिजर्व थे, आज 53 हैं।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, गिर लायन प्रोजेक्ट लॉन्च करने के 15 महीने बाद, आज से ठीक 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने कॉर्बेट में प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी, तब 9 टाइगर रिजर्व थे, आज 53 हैं। टाइगर रिजर्व अब समृद्ध वन क्षेत्रों का एक तिहाई है।

पीएम मोदी मेगा इंवेट की करेंगे शुरूआत

बता दें कि देश में टाइगर प्रोजेक्ट की शुरुआत 1973 में हुई थी। जबकि एलीफेंट प्रोजेक्ट वर्ष 1992 में लॉन्च हुआ था। अप्रैल में टाइगर प्रोजेक्ट के पचास साल और एलीफेंट प्रोजेक्ट के तीस साल पूरे होने के मौके पर वन एवं पर्यावरण मंत्रालय एक कार्यक्रम करने की तैयारी में है।

इसी सिलसिले में 9 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के चुनावी दौरे के दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी की यात्रा करेंगे। पीएम टाइगर प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे होने के अवसर में मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले मेगा इवेंट की शुरुआत करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now