Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

‘जिस राज्य में CM की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी’, असम में बोले केजरीवाल

ED To Arrest Arvind Kejriwal today

Arvind Kejriwal Assam Visit: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को असम में अपनी एक सभा के दौरान मुख्यमंत्री हिंमत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और राज्य सरकार जिस गति से यहां लोगों को रोजगार दे रही है, लगता है कि सभी को रोजगार मिलने में 100 साल लग जाएंगे।

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुवाहाटी में संकल्प सभा को संबोधित करते हुए ये बातें कही। उन्होंने कहा कि आप की जीत हुई तो असम के हर बच्चे को रोजगार मिलेगा। उन्होंने असम की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस गति से मुख्यमंत्री सरमा रोजगार दे रहे हैं, मुझे लगता है कि सभी को नौकरी देने में 100 साल लग जाएंगे।

एजुकेशन को लेकर असम सरकार पर साधा निशाना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिस राज्य में मुख्यमंत्री की पत्नी निजी स्कूल चलाती हैं, वहां गरीब को कभी शिक्षा नहीं मिलेगी। केजरीवाल ने कहा कि हिमंत बिस्वा सरमा मुझे जेल में डालने की धमकी दे रहे हैं। वे सीएम बने लेकिन उन्होंने असम की संस्कृति नहीं सीखी।

इसे भी पढ़ें:  सात आतंकियों को फांसी की सजा

केजरीवाल ने कहा कि असम के लोग ऐसे नहीं हैं कि वे अपने मेहमान के साथ बुरा बर्ताव करें, बल्कि असम के लोग अपने मेहमान को चाय पिलाते हैं। असम के लोग अपने मेहमान को जेल नहीं भेजते। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ।

केजरीवाल ने पूछा- हिमंत सरमा ने क्या किया?

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि असम की वर्तमान सरकार 2014 में वापस आई और हमारी आप 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। हेमंत बिस्वा ने क्या किया? कुछ नहीं, उन्होंने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

इसे भी पढ़ें:  रामनवमी पर हावड़ा और वडोदरा में पथराव-आगजनी

केजरीवाल ने कहा कि असम में बेरोजगारी है। असम में पेपर लीक होता है। यहां के बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है। अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now