Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कर्नाटक में मवेशी व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या

Karnataka Mob Lynching

Karnataka Mob Lynching: कर्नाटक के मांड्या में एक मवेशी कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। कारोबारी की लिंचिंग के बाद एक विशेष समुदाय के लोगों ने रविवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामनगर जिले के सथानूर गांव में शनिवार शाम मवेशी कारोबारी इदरीस पाशा का शव रहस्यमय परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला था। पाशा के परिवार ने आरोप लगाया कि उसकी हत्या पुनीत केरेहल्ली के नेतृत्व वाले एक समूह ने की है।

मृतक पाशा के परिवार ने लगाया ये आरोप

पाशा के परिवार के अनुसार, पुनीत केरहल्ली ने इदरीस पाशा को शनिवार दोपहर रोका था। इस दौरान पाशा मवेशियों को ले जा रहा था। पुतीन ने पाशा को रोकने के बाद 2 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद पाशा ने कहा कि उसने मवेशी बाजार से खरीदे हैं और उसने इस संबंध में कागजात भी दिखाए।

पाशा के परिजन का आरोप है कि दो लाख रुपये देने से इनकार करने पर पुनीत केरेहल्ली और उसके ग्रुप के सदस्यों ने उसके साथ मारपीट की। परिवार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान पाशा को गंभीर चोटें आईं और बाद में उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शिकायत के बाद इन धाराओं में दर्ज किया केस

शिकायत के आधार पर पुलिस ने पुनीत केरेहल्ली के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या), 339 (गलत तरीके से रोकना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फिलहाल इदरीस पाशा के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। साथ ही पुनीत केरेहल्ली और उसके साथियों की तलाश कर रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now