Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सोनिया गांधी से मिले राहुल गांधी

Rahul Gandhi Defamation Case

Rahul Gandhi Defamation Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में सोमवार को सूरत की सेशंस कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। इससे पहले रविवार को राहुल गांधी ने अपनी मां और कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एक होटल में राहुल और सोनिया गांधी की मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। इस दौरान राहुल गांधी के साथ उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा भी थे।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के सोमवार को सूरत जाने की संभावना है। मानहानि मामले में उनकी सजा के खिलाफ वहां की सत्र अदालत में अपील की जाएगी। बता दें कि वायनाड के पूर्व सांसद को एक आपराधिक मानहानि मामले में दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी और बाद में उन्होंने अपनी लोकसभा सदस्यता खो दी थी।

मोदी सरनेम बयान को लेकर भाजपा विधायक ने दायर किया था मुकदमा 

राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था। मामला 2019 में राहुल गांधी की ओर से दिए गए एक बयान से जुड़ा था जिसमें उन्होंने कहा था कि सभी चोरों के सरनेम मोदी ही क्यों होता है?

12 अप्रैल को पटना की अदालत ने पेश होने का दिया है निर्देश

बता दें कि राहुल गांधी को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की ओर से उनकी 2019 की टिप्पणी के लिए दायर एक अन्य मानहानि के मामले का भी सामना करना पड़ रहा है। पटना की एक अदालत ने कथित तौर पर मामले के सिलसिले में कांग्रेस नेता को 12 अप्रैल को पेश होने का निर्देश दिया है।

लोकसभा से राहुल की सदस्यता रद्द किए जाने के बाद कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। निचले सदन में राहुल की सदस्यता जाने के बाद कांग्रेस अपने समान विचारधारा वाले विपक्षी खिलाड़ियों को एकजुट करने का प्रयास कर रही है। राहुल की अयोग्यता कांग्रेस और सत्तारूढ़ भाजपा के बीच जंग के बीच एक अपडेट ये भी है कि संयुक्त विपक्ष ने इसे अडानी मुद्दे से जनता का ध्यान हटाने के लिए एक चाल बताया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now