Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बिहार में हिंसा के बाद एक्शन में गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल से की बात, पैरा मिलिट्री फोर्स भेजने का फैसला

Bihar Violence

Bihar Violence: बिहार के पांच जिलों में रामनवमी शोभायात्रा में हुई हिंसा के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अब एक्शन में है। हिंसा को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से बात कर हालात की जानकारी ली। अब तक की जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार में अतिरिक्त अर्धसैनिक बल भेजने का फैसला किया है। ताकि हिंसा से निपटने में प्रशासन की मदद की जा सके।

डीजीपी बोले- स्थिति नियंत्रण में है

वहीं उधर बिहार हिंसा मामले में बिहार के डीजीपी आरएस भाटी ने कहा कि वर्तमान में पूरे राज्य में सुरक्षा की व्यवस्था नियंत्रित है। कुल 109 लोगों की गिरफ़्तारी हो चुकी है। किसी भी असामाजिक तत्व को बक्शा नहीं जाएगा। एक व्यक्ति की मृत्यु हुई जिसमें भी गिरफ़्तारी हुई है। इसके अलावा जो लोग बम से ज़ख्मी हुए थे उसकी भी जांच की गई है।

जो लोग बम से ज़ख्मी हुए थे वे लोग बम के हमले से नहीं बल्कि बम का प्रयोग करने के दौरान हुए थे जो कि अपराध की श्रेणी में आता है और अभी उनका इलाज चल रहा है, इलाज के बाद उनकी गिरफ़्तारी की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  वर्ल्ड हेल्थ डे पर डॉक्टर बने नागालैंड के मंत्री तेमजेन, ‘आत्मा’ को तनाव रहित बनाने के लिए लिखी ‘खास’ दवाएं

रामनवमी के दो दिन बाद भी बिहार शरीफ और सासाराम में फायरिंग और बमबारी जारी है। नालंदा में गोली लगने से 1 व्यक्ति की मौत हुई है वहीं 38 लोग घायल हुए हैं। भागलपुर और गया में भी हिंसा जारी है। मुंगेर में भी मूर्ति विसर्जन को लेकर दो गुटों में मारपीट और पथराव हुआ। अब तक पांचों जिलों से 125 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

बिहार हिंसा के बड़े अपडेट्स

  • हिंसा के बीच गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के दौरे पर हैं। शाह ने बिहार के नवादा में एक जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले शनिवार को हिंसा के कारण सासाराम रैली को रद्द कर दिया गया था।
  • बिहार के सीएम नीतीश कुमार के आदेश पर संवेदनशील इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च कर रही है।
  • सासाराम में स्कूल-काॅलेज 4 अप्रैल तक बंद कर दिये गए है।

हिंसा के बाद राजनीति चरम पर

वहीं हिंसा को लेकर बीजेपी और नीतीश सरकार बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई है। पार्टी के एक बयान के अनुसार, अमित शाह का रविवार को सशस्त्र सीमा बल के पटना फ्रंटियर का निर्धारित दौरा रद्द कर दिया गया। इससे एक दिन पहले यानी शनिवार को शहर में धारा 144 लगाए जाने की अफवाहें फैलने के बाद सासाराम में गृह मंत्री की पब्लिक रैली को रद्द कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें:  Delhi Liquor Policy Case: 8 घंटे की मैराथन पूछताछ और फिर…क्यों हुई सिसोदिया की गिरफ्तारी? जानें अंदर की बात

बीजेपी ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

रैली रद्द होने के बाद प्रशासन ने धारा 144 लागू करने की बात से इंकार किया है, तो वहीं बीजेपी ने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार नहीं चाहती है कि अमित शाह की रैली हो। दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने अमित शाह की रैली रद्द होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि भगवा पार्टी के कुछ लोग हिंसा के पीछे थे। उन्होंने घटनाओं की गहन जांच का आवश्वासन दिया। इससे पहले शनिवार को बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात की और दो जिलों में शोभा यात्राओं के दौरान हुई हिंसा को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।

अब जानिए हिंसाग्रस्त जिलों के हालात

सासाराम: दूसरे दिन भी बमबारी 8 हिरासत में

जिले में रामनवमी शोभायात्रा के बाद से ही बवाल मचा हुआ है। शोभायात्रा से लौट रहे लोगों पर एक पक्ष के लोगों ने मारपीट की। इसके बाद शुक्रवार को दूसरा पक्ष सड़क पर उतर गया था। सासाराम के बस्ती मोड़, चैखंडी, आदमखानी, सोना पट्टी आदि इलाके में पथराव हुआ। इस दौरान बम भी फेंके गए। पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है।

इसे भी पढ़ें:  कलवरी क्लास की 5वीं सबमरीन इंडियन नेवी में शामिल

बिहार शरीफ: 77 लोग गिरफ्तार, 30 घायल

नालंदा के बिहार शरीफ में हिंसा वाली जगह से 1 किलोमीटर दूर शनिवार रात को फिर फायरिंग हुई। फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। पुलिस पर भी पथराव किया गया। यहां पर धारा 144 लगाई गई है। बिहार शरीफ में 77 की गिरफ्तारी हुई है। कुल 30 लोग घायल हैं।

गया: 16 लोग गिरफ्तार स्थिति नियंत्रण में

गया में फिलहाल स्थित नियंत्रण में है। शोभायात्रा को लेकर दो पक्षों के बीच शुक्रवार शाम जमकर झड़प हुई है। पुलिस पर एक पक्ष ने पथराव किया था। पथराव के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पथराव वाले पक्ष के 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भागलपुर: बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

भागलपुर के नवगछिया के खरिक थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई। मारपीट में एक पक्ष की महिला गंभीर रूप से घायल है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कड़ी निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

मुंगेर: पथराव से कई लोग जख्मी

शनिवार को प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद हो गया। शरारती तत्व ने विसर्जन करने जा रहे लोगों पर पत्थर फेंक दिया। इस पर स्थानीय और विसर्जन करने जा रहे लोगों में पथराव हुआ। कई लोग जख्मी हुए। दो गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएमए डीएसपी सहित कई थानों की टीम मौके पर पहुंची थी।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now