Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कर्नाटक में अस्पताल से नवजात उठा ले गया कुत्ता

Greater Noida UP News

Dog Mauled Newborn: कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी अस्पताल से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक आवारा कुत्ता सरकारी अस्पताल में घुस गया और एक नवजात को मुंह में दबाकर बाहर की ओर भाग निकला। इस दौरान अस्पताल के गार्डों ने कुत्ते के मुंह में नवजात को देखकर उसका पीछा किया लेकिन तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी।

मामला शिवमोग्गा जिले के एक सरकारी अस्पताल के प्रसूति वार्ड का है। बताया जा रहा है कि शनिवार को मैकगैन जिला अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने कुत्ते के मुंह में नवजात को देखकर उसका पीछा किया। काफी मशक्कत के बाद कुत्ते ने नवजात को छोड़ा जिसके बाद सुरक्षाकर्मी मासूम को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एक पुलिस शिकायत दर्ज की गई है और नवजात की मौत का सही समय पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। बता दें कि इससे पहले भी तेलंगाना और गुजरात में इस तरह की घटना सामने आई थी। 14 मार्च को तेलंगाना के खम्मम जिले में सड़क पर खेल रहे 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया था। कुत्ते के हमले में बच्चे की मौत हो गई थी। तेलंगाना में एक महीने के अंदर बच्चे पर आवारा कुत्ते के हमले की ये दूसरी घटना थी।

फरवरी में गुजरात में भी सामने आया था ऐसा मामला  

तेलंगाना की घटना से पहले फरवरी में गुजरात के सूरत में आवारा कुत्तों के हमले में एक चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इससे पहले जनवरी में बिहार के आरा में एक आवारा कुत्ते के काटने के बाद 80 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now