Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Probuds N31 Neckband 4 अप्रैल को होगा लॉन्च, कीमत हो सकती है 1000 रुपये से कम

Probuds N31 Neckband

Probuds N31 Neckband Launch Date in India: भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स अपने नेकबैंड सीरीज में एक और धांसू नेकबैंड जोड़ने के लिए तैयार है। कंपनी द्वारा पहले ही पुष्टी कर दी गई है कि वो भारत में प्रोबड्स का नया मॉडल 4 अप्रैल 2023 को लॉन्च करने वाली है।

लाव मोबाइल्स की ओर से आधिकारिक तौर प्रोबड्स एन31 (Probuds N31) नेकबैंड का टीजर भी जारी कर दिया गया है। कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसका टिजर लॉन्च होने से कुछ घंटों पहले जारी किया है।

Probuds N31 Launch Date Price in India

इसके टीजर को टैगलाइन “स्ले द लिमिट्स” के तहत लॉन्च किया गया। प्रोबड्स एन31 को 4 अप्रैल 2023 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 1,000 रुपये से कम हो सकती है। डिजाइन को देखकर इसे 1,000 रुपये से कम के सबसे अच्छे नेकबैंड में से एक बताया जा रहा है।

Probuds N31 Specs

प्रोबड्स एन31 में 280 एमएएच की बड़ी बैटरी है जो 45+ घंटे का प्लेटाइम प्रदान करती है। ये टाइप-सी फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। इसके अलावा डिवाइस लेटेस्ट तकनीक के तहत “ओके गूगल” और “हे सिरी” के लिए वॉयस असिस्टेंट-सपोर्ट के साथ होगा।

बताया जा रहा है कि N31 नेकबैंक में इमर्सिव हाई बास साउंड आउटपुट, डुअल डिवाइस पेयरिंग, डेडिकेटेड प्रो-गेम मोड और 10mm डायनामिक ड्राइवर्स प्रदान करता है। आजकल के ट्रेंड को देखते हुए कंपनी फायरफ्लाई ग्रीन कलर ऑप्शन में डिवाइस को पेश करने वाली है।

इसके अलावा Probuds N31 के दो कलर ऑप्शन्स वाइल्ड रेड और पैंथर ब्लैक भी उपलब्ध हो सकेंगे। डिवाइस को पर्यावरण शोर रद्दीकरण (ईएनसी) सपोर्ट के साथ तैयार किया गया है। सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन पर अतिरिक्त 2 महीने की वारंटी मिल सकेगी।

अगर आप 1000 रुपये के अंदर में एक लेटेस्ट फीचर का नेकबैंड लेना चाहते हैं तो इसे अपने ऑप्शन में रख सकते हैं। फिलहाल, इसे 4 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा और फिर खरीदने के लिए भी जल्द ग्राहकों के बीच उपलब्ध हो सकेगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now