Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ये है Jio का कमाल का रिचार्ज प्लान! कम कीमत में पाएं OTT समेत कई बेनिफिट्स, जानिए

Jio Best Recharge Plan: बात जब रिचार्ज प्लान को चुननें की आती है तो हम ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं तो कम कीमत में अधिक से अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हों। टेलीकॉम कंपनियों में सबसे ज्यादा प्रसिद्ध रिलायंस जियो अपने यूजर्स के लिए कई बेनिफिट्स के साथ धांसू प्लान ऑफर करता है।

जियो के पास अपने ग्राहकों के लिए जबरदस्त पोस्टपेड प्लान हैं, जिनमें से एक प्लान के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि कौन सा प्लान कम कीमत में ओटीटी समेत अन्य बेहतरीन बेनिफिट्स के साथ आता है।

ये है जियो का धांसू प्लान (Jio Best Recharge Plan in Hindi)

जियो की ओर से 399 रुपये का एक पोस्टपेड प्लान ऑफर किया जाता है। 400 रुपये से कम कीमत का ये प्लान कई बेनिफिट्स के साथ आता है। ओटीटी बेनिफिट्स के अलावा आप कॉलिंग, एसएमएस, डेटा जैसे लाभ भी पा सकेंगे।

Jio Rs 399 Plan Benefits 

जियो का 399 रुपये वाला पोस्टपेड प्लान ऑल इंडिया किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा देता है। इसके अलावा 75 जीबी डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा प्लान में आपको 200GB डाटा रोलओवर भी ऑफर किया जाता है।

Jio 399 Plan Details in Hindi 

जियो की ओर से 399 रुपये का ये सबसे सस्ता प्लान ऑफर किया जाता है जिसमें Netflix और Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। अगर आप एक प्रीपेड यूजर हैं तो इसके लिए आप पोस्टपेड कनेक्शन पर स्विच कर सकते हैं।

बता दें कि जियो की ओर से 399 रुपये का फाइबर प्लान भी ऑफर किया जाता है, जिसमें अनलिमिटेड डाटा मिलता है। इसकी स्पीड 30 Mbps होती है और इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की भी सुविधा मिलती है। बात करें वैधता की तो ये 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। जीएसटी लगने के बाद इसकी कीमत ज्यादा हो सकती है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now