Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Realme C33 का 2023 मॉडल भारत में लॉन्च, ऐसे मिल रही है भारी छूट!

Realme C33 2023

Realme C33 2023 Launch in India: पिछले साल लॉन्च हुए रियलमी सी33 का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने अपने किफायती स्मार्टफोन का अपग्रेड वेरिएंट 4GB + 128GB भारतीय मार्केट में उतार दिया है। हालांकि, फोन के स्पेसिफिकेशन्स में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अगर आप इसका 128GB वेरिएंट कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो आप भी सेल का फायदा उठाकर इसे कम कीमत में खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं कि रियलमी सी33 का 128GB कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।

Realme C33 128GB Price Discount 

रियलमी सी33 का 128GB 13,999 रुपये की जगह 10,499 रुपये में लिस्टेड है। इसकी कीमत पर 3500 रुपये की छूट मिल रही है। फोन की कीमत पर इस तरह से 25 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। हालांकि, बैंक ऑफर के जरिए फोन को और भी कम दाम में खरीदा जा सकता है।

Realme C33 128GB Bank Offer

बैंक ऑफर के तहत आप 5 प्रतिशत तक की छूट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके आप 5 प्रतिशत कैशबैक हासिल कर सकते हैं। जबकि, स्पेशल प्राइज डिस्काउंट के तहत 3500 रुपये की छूट या कूपन डिस्काउंट पा सकते हैं। ऐसे में फोन की कीमत असल से काफी कम हो सकती है।

Realme C33 Camera & Battery 

कैमरे की बात करें तो रियलमी सी33 में डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल के साथ AI सपोर्ट कैमरा है। इस फोन में कई तरह के कैमरा फीचर हैं जिससे यूजर्स को एक बेहतरीन एक्सपीरिएंस मिल सकेगा।

इसमें 5000mAh की बैटरी है। दावा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्जिंग पर 37 दिनों तक काम कर सकती है। एक बार फोन को फुल चार्ज करके 37 दिनों तक फोन का नॉर्मल यूज किया जा सकता है। बैटरी को अधिक दिन के लिए यूज करना है तो अल्ट्रा-सेविंग मोड फीचर का यूज कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now