Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राहुल गांधी ने कोर्ट में दाखिल की दो याचिका, दोपहर 3 बजे होगी सुनवाई

Published on: 3 April 2023
Rahul Gandhi Defamation Case 4

Rahul Gandhi Defamation Case LIVE Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में मिली सजा के खिलाफ अपील करने के लिए सोमवार को सूरत पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी की ओर से सेशंस कोर्ट में राहुल गांधी की ओर से दो याचिकाएं दाखिल की गई। इन याचिकाओं पर दोपहर तीन बजे सुनवाई हुई।

सेशंस कोर्ट ने निचली अदालत के फैसले पर 13 अप्रैल तक रोक लगा दी है। यानी राहुल गांधी को जमानत मिल गई है। साथ ही 13 अप्रैल को सुनवाई की तारीख मुकर्रर कर दी गई है। इसी दिन से अदालती कार्रवाई शुरू होगी। इस दौरान राहुल गांधी को कोर्ट में रहने की जरूरत नहीं होगी।

सजा को रद्द करने के लिए राहुल गांधी की ओर से सूरत सेशंस कोर्ट में दो याचिका दायर की गई है। एक याचिका में सजा के फैसले को चुनौती जबकि दूसरी याचिका में लोअर कोर्ट की ओर से दी गई सजा को रद्द करने की मांग की गई है। बता दें कि राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी और छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल के सीएम सुखविंदर सुक्खू भी सूरत पहुंचे हैं।

राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। राहुल गांधी थोड़ी देर में सूरत पहुंचने के बाद कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील करेंगे।

Rahul Gandhi Defamation Case LIVE Updates…

  • गुजरात: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ सूरत जिला एवं सत्र न्यायालय पहुंचे।
  • गुजरात: कांग्रेस नेता राहुल गांधी कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और मुख्यमंत्रियों के साथ सूरत पहुंचे।
  • सूरत में कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह’ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।
  • तमिलनाडु में सांसद के रूप में राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कोयम्बटूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
  • कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि हमें बीजेपी नेताओं से कोई सलाह नहीं चाहिए। राहुल गांधी हमारे नेता हैं, एक राष्ट्रीय नेता हैं। हम जानते हैं कि क्या करना है। कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है, पूरा देश, पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ हैं, और हम चट्टान की तरह खड़े रहेंगे।
  • केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल का कहना है कि कम से कम राहुल गांधी जागे और उन्हें लगा कि उन्हें अपील करनी चाहिए।
  • राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पहुंचे जहां से दोनों सूरत के लिए रवाना हुए।

नाना पटोले, बालासाहेब थोराट रागा के साथ होंगे

महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले और सीएलपी नेता बालासाहेब थोराट राहुल गांधी के साथ सूरत में मौजूद रहेंगे। बता दें कि सूरत रवाना होने से पहले सोनिया और प्रियंका गांधी राहुल गांधी के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंची थीं।

राहुल गांधी के साथ कौन-कौन जाएंगे कोर्ट

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी के साथ सूरत की अदालत में प्रियंका गांधी वाड्रा, तीन कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों, अन्य राष्ट्रीय और राज्य पार्टी के नेताओं सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के आने की संभावना है।

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने पर त्रिपुरा कांग्रेस करेगी विरोध

कांग्रेस की त्रिपुरा इकाई राहुल गांधी को लोकसभा से अयोग्य ठहराए जाने के विरोध में अगरतला में 16 अप्रैल को एक रैली निकालेगी।

सूरत कोर्ट के बाहर दिखे कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य सीनियर नेताओं के सूरत पहुंचने से पहले सूरत में जिला एवं सत्र न्यायालय के बाहर पार्टी के समर्थक और कार्यकर्ता दिखे। वहीं, सूरत में राहुल गांधी के आने के पहले यहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now