Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘वन रैंक वन पेंशन’ की पेंशन विसंगतियों के मुद्दे पर हमीरपुर में पूर्व सैनिकों का हल्ला बोल

'वन रैंक वन पेंशन' की पेंशन विसंगतियों के मुद्दे पर हमीरपुर में पूर्व सैनिकों का हल्ला बोल

हमीरपुर|
हमीरपुर जिले से ‘वन रैंक वन पेंशन’ की पेंशन विसंगतियों के मुद्दे पर पूर्व सैनिकों ने यूनाइटेड फ्रंट ऑफ एक्स सर्विसमैन कमेटी’के बैनर तले मोर्चा खोल दिया। सोमवार को हमीरपुर के ऐतिहासिक गांधी चौक पर ‘वन रैंक वन पेंशन’ के पेंशन टेबल में विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर हल्ला बोलकर धरना दिया गया। पूर्व सैनिकों ने दावा किया है कि पेंशन टेबल में ‘वन रैंक वन पेंशन’ की विसंगतियां है, जिसकी वजह से नायब सूबेदार से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक पूर्व सैनिकों की पेंशन में बढ़ोतरी के बजाय कटौती की गई है। बता दें कि हाल ही में रक्षा मंत्रालय के द्वारा पेंशन टेबल जारी किया गया है।

इस दौरान कैप्टन सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि नए पेंशन टेबल में सिपाही रैंक तक तो कुछ हद तक बढ़ोतरी कर दी गई है, लेकिन नायब सूबेदार से लेकर ऑनरेरी कैप्टन तक पूर्व सैनिकों की पेंशन में बढ़ोतरी के बजाय कटौती की गई है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। केंद्र सरकार से यह मांग की जा रही है कि इन पेंशन वेतन विसंगतियों को जल्द दूर किया जाए। इसे लेकर प्रदेश भर में पूर्व सैनिक जिला प्रशासन के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा गया है।

सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक पूर्व सैनिकों का यह संघर्ष जारी रहेगा। कमेटी का गठन प्रदेश और जिला स्तर पर किया गया और आगामी दिनों में संगठन का विस्तार ब्लॉक लेवल से लेकर पंचायत स्तर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक पीछे हटने वाले नहीं हैं। फौजी एकता के लिए हर संभव प्रयास करते हुए संघर्ष किया जाएगा।

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now