Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Today Headlines, 03 April 2023: आज कोर्ट में पेश हो सकते हैं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, कांग्रेस की बड़ी बैठक

Donald Trump

Today Headlines, 03 April 2023: आज साल के चौथे माह का चौथा दिन है। मंगलवार को महावीर जयंती है। यह जैन समुदाय का प्रमुख पर्व है। आज देश दुनिया की इन खबरों पर लोगों की नजर रहेगी….

आज की बड़ी खबरें

मनी लॉन्ड्रिग के आरोप में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक करेगी। इस दौरान उम्मीदवारों के नाम फाइनल होंगे।

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को राज्य सचिवालय शिमला में कैबिनेट की बैठक होगी। इस दौरान पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है।

भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लावा मोबाइल्स मंगलवार को भारत में प्रोबड्स एन31 को लॉन्च करेगी।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मंगलवार को न्यूयॉर्क में अदालत में पेश हो सकते हैं। उन पर मैनहट्टन की ग्रैंड जूरी ने अभियोग चलाने की मंजूरी दी है।

आज का इतिहास

4 अप्रैल का दिन दो बड़े युद्ध की घटनाओं के नाम है। 1858 में चार अप्रैल को झांसी की रानी लक्ष्मीबाई का अंग्रेजों की सेना से भीषण युद्ध हुआ था। अंत में उन्हें झांसी छोड़ना पड़ा था। वे झांसी से काल्पी पहुंचीं और वहां से ग्वालियर रवाना हुई थीं।

दूसरा मामला दूसरे विश्व युद्ध से जुड़ा हुआ है। 1944 को 4 अप्रैल के दिन द बैटल ऑफ कोहिमा शुरू हुआ था। इसने एशिया की तरफ बढ़ते जापान के कदमों को रोक दिया था।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now