Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

नोकिया का किफायती स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें

Nokia C12 Plus

Nokia C12 Plus Launch Price in India: हैंडसेट निर्माता कंपनी नोकिया ने भारतीय बाजार में अपने ग्राहकों के लिए एक नया बजट स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। नए हैंडसेट को सी सीरीज के तहत पेश किया गया है। नोकिया C12 Plus नामक स्मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम सेगमेंट में जोड़ा गया है। आइए नोकिया सी12 प्लस की कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।

Nokia C12 Plus Launch Price in India

नोकिया सी12 प्लस का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया गया है, जो 2GB रैम और 32GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। कंपनी ने इस मॉडल की कीमत 7,999 रुपये तय की है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

Nokia C12 Plus Specifications

नोकिया सी12 प्लस में 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है जो 720 x 1512 पिक्सल एचडी + रिज़ॉल्यूशन प्रदान करता है। इसमें स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Unisock SC9863A1 प्रोसेसर दिया गया है, यह चिपसेट एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स में देखने को मिलता है।

बैटरी की बात करें तो फोन में 4000mAh की बैटरी है, जो माइक्रोएसडी 2.0 पोर्ट के जरिए 10W चार्ज सपोर्ट करती है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में सिंगल स्पीकर, 3.5 एमएम हेडफोन जैक, वाई-फाई और ब्लूटूथ वर्जन 5.2 सपोर्ट है। लेकिन एक बात गौर करने वाली है कि सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

जानकारी के लिए बता दें कि नोकिया सी12 प्लस इस साल नोकिया सी सीरीज के तहत लॉन्च होने वाला तीसरा फोन बन गया है। याद दिला दें कि Nokia C12 Plus से पहले Nokia C12 और Nokia C12 Pro को लॉन्च किया गया था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now