Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G आज होगा लॉन्च, जानिए क्या होगी कीमत?

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launch Date

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launch Date in India: वनप्लस अपने नोर्ड सीई 2 का अलग मॉडल लाने के लिए तैयार है। आखिरकार आज यानी 4 अप्रैल 2023 को अपना लेटेस्ट नोर्ड सीई 3 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है।

हालांकि, लॉन्च से पहले ही इसकी कई डीटेल्स सामने आ गई हैं। जबकि, कुछ जानकारी के बारे में कंपनी ने पहले ही पुष्टी कर दी थी। आइए जानते हैं कि वनप्लस नोर्ड सीई 3 का लॉन्च टाइम और लाइव स्ट्रीम समेत अन्य जानकारी जानते हैं।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Launch Date and Time 

वनप्लस आज यानी 4 अप्रैल, मंगलवार को भारत में अपना नया स्मार्टफोन नॉर्ड सीई 3 लाइट 5जी लॉन्च करेगा। इसका लॉन्च इवेंट शाम को 7 बजे से शुरू होगा। कंपनी के आधिकारिक Youtube चैनल के जरिए पर लाइव स्ट्रीम से फोन का लॉन्च दिखाया जाएगा।

और पढ़िए –

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Specs

वनप्लस अपने नए स्मार्टफोन का टीजर पहले ही ला चुका है। फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा। इस फोन में 6.72 इंच की बड़ी डिस्प्ले मिलेगी, जो 120 हर्ट्ज़ के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी। स्मार्टफोन की कीमत को बजट में रखने के लिए कंपनी AMOLED डिस्प्ले की जगह LCD पैनल का इस्तेमाल कर रही है। इसी तरह फोन में प्लास्टिक बॉडी मिलने की उम्मीद है।

Nord CE 3 Lite 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट दिया जाएगा। इसके साथ ही फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इस फास्ट चार्ज तकनीक से फोन को एक घंटे से भी कम समय में फुल चार्ज किया जा सकता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G Price (Expected)

अब तक के स्पेसिफिकेशन के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट की कीमत भारत में 21,000 रुपये के आसपास हो सकती है। कंपनी ने आखिरी बार देश में नॉर्ड सीई 2 लाइट को 19,999 रुपये में लॉन्च किया था। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी को 25 हजार रुपये के आसपास या उससे कम में लॉन्च कर सकती है।

और पढ़िए –
स्मार्टफोन के साथ नॉर्ड बड्स 2 भी होगा लॉन्च

नए स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी नॉर्ड बड्स 2 भी लॉन्च करेगी। इसमें डुअल ड्राइवर सेटअप दिया जाएगा। ये ईयरबड्स बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी, बेस और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएंगे। हालांकि, इसमें क्या-क्या खास मिल सकता है इसकी पूरी तरह से पुष्टी लॉन्च के बाद हो जाएगी।

और पढ़िए –
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now