Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी से मिले भूटान नरेश वांगचुक, दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

PM Modi 19

Delhi: भूटान के तीसरे राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने मंगलवार को दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आर्थिक सहयोग समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा हुई।

वांगचुक का यह दौरा, उस वक्त हो रहा है जब भूटान के पीएम ने पिछले हफ्ते डोकलाम को तीन देशों का विवाद बताया था। इस पर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि भारत सरकार राष्ट्रहित से संबंधित सभी मुद्दों और स्थितियों पर बारिकी से नजर बनाए हुए है। इनकी सुरक्षा के लिए हम हर जरूरी कदम उठाएंगे। भारत और भूटान सुरक्षा हित सहित सभी साझा हितों के लिए एक साथ मिलकर काम करते रहेंगे।

वहीं, भूटान के छात्रों से संबंधित एक सवाल पर विदेश सचिव ने कहा कि हमारे सहयोगी पड़ोसी देशों के छात्रों के लिए भारतीय शिक्षा प्रणाली में अवसर और उपलब्धता की शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

डोभाल से मिले वांगचुक

सोमवार को भूटान नरेश का विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एयरपोर्ट पर स्वागत किया था। जयशंकर ने कहा था कि वांगचुक का दौरा देानों देशों के संबंधों को और मजबूती देगा। वांगचुक ने एनएसए अजीत डोभाल से भी मुलाकात की थी। उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी।

मंगलवार की शाम भूटान नरेश राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now