Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Bengaluru Airport: भारी बारिश के चलते बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 49 मिनट ठप रही उड़ान सेवा, 14 फ्लाइट डायवर्ट

Bengaluru Airport: बेंगलुरु में खराब मौसम और भारी बारिश के चलते विमान सेवा बाधित हुई है। देवनहल्ली में मंगलवार की शाम जोरदार बारिश हुई। इसके चलते 14 फ्लाइट को डायवर्ट करना पड़ा और छह उड़ानों में देरी हुई है। इसके चलते यात्रियों को परेशान होना पड़ा है।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा कि तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते विमान सेवा पर असर पड़ा है। शाम 4:05 बजे से 4:51 बजे तक उड़ान सेवा ठप रही है। इसके बाद व्यवस्था बहाल हुई है।

12 फ्लाइट को चेन्नई डायवर्ट किया गया

जिन 14 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया, उनमें 12 को चेन्नई एक कोयंबटूर और एक को हैदराबाद के लिए डायवर्ट किया गया। इसमें इंडिगो की सात फ्लाइट, तीन विस्तारा, दो अकासा एयरलाइंस और एक-एक गो एयर और एयर इंडिया की थीं। अधिकारी ने कहा कि उड़ान सेवा अब फिर से शुरू हो गई है। चेन्नई जाने वाली उड़ानों में ईंधन भरा जा रहा है और जल्द ही बेंगलुरू लौट आएगी।

45 एमएम हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, केआईए देवनहल्ली में मंगलवार शाम को 45.2 मिमी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण देवनहल्ली में यातायात ठप हो गया और सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now