Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एशिया में सबसे अमीर मुकेश अंबानी

Published on: 4 April 2023
Image 8 1 2

Forbes World’s Billionaires List 2023: फोर्ब्स ने मंगलवार को 2023 के अरबपतियों की सूची जारी कर दी है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी को विश्व के अरबपतियों की सूची में 9वें स्थान पर रखा गया है। वहीं एशिया के सबसे अमीर अरबपति घोषित किया गया है। उनकी कुल संपत्ति 83.4 बिलियन अमेरिकी डॉलर है।

मुकेश अंबानी पिछले साल सूची में 90.7 अरब डॉलर की अनुमानित संपत्ति के साथ 10वें स्थान पर थे। मुकेश अंबानी माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर, गूगल के लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन, फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग और डेल टेक्नोलॉजीज के माइकल डेल से अमीर हैं।

अंबानी के बाद अडानी सबसे ज्यादा अमीर

वहीं, गौतम अडानी को बड़ा झटका लगा है। वे पिछली सूची में भारत के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति थे, लेकिन समूह की कंपनियों के शेयर की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद वे लुढ़ककर 24वें स्थान पर आ गए हैं।

गौतम अडानी की कुल संपत्ति 47.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई थी। वहीं, एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शिव नादर 25.6 अरब अमेरिकी डॉलर की संपत्ति और 55वें वैश्विक रैंकिंग के साथ अरबपति भारतीयों में तीसरे स्थान पर हैं।

दुनिया में एक साल में घटे अरबपति, मगर भारत में बढ़े

फोर्ब्स के अनुसार दुनिया में अरबपतियों की संख्या में गिरावट आई है। पिछले साल जहां दुनिया में 2,668 अरबपति थे। वहीं अब इनकी संख्या 2,640 हो गई। हालांकि भारत में 2022 में 166 से बढ़कर इस साल अरबपतियों की संख्या 169 हो गई है। अरबपतियों की कुल संपत्ति अब 12.2 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है, जो मार्च 2022 में 12.7 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से 500 अरब डॉलर कम है।

यह भी पढ़ें: 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now