Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

सीजेआई बोले- ‘वकील सुनवाई में वर्चुअली हो सकते हैं शामिल’

CJI DY Chandrachud

Supreme Court: भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को कहा कि कोविड के बढ़ते मामलों के बीच अदालत वकीलों को हाइब्रिड मोड के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति देने को तैयार है। सीजेआई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वकीलों को सुनने का इच्छुक है।

वकील हाइब्रिड मोड का कर सकते हैं उपयोग 

सीजेआई और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की पीठ ने कहा कि अदालत वकीलों को हाइब्रिड मोड के माध्यम से उपस्थित होने की अनुमति देने के लिए तैयार है। सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि अखबारों की रिपोर्ट बताती है कि कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और अगर कोई वकील अदालत में पेश होना चाहता है तो वे कर सकते हैं और हाइब्रिड मोड भी चालू है।

सीजेआई ने कहा, हमने बढ़ते कोविड मामलों पर अखबारों की रिपोर्ट देखी। वकील हाइब्रिड मोड का उपयोग कर सकते हैं। यदि आप ऑनलाइन पेश होना चुनते हैं, तो हम आपकी बात सुनेंगे।

लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

भारत में आज 4 हजार 435 नए कोविड संक्रमण दर्ज किए, जो 163 दिनों में एक दिन की सबसे बड़ी छलांग है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इसके साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 23 हजार 091 हो गई। वहीं, 15 मौतों के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 916 हो गई। पिछले 24 घंटों में 2 हजार 69 लोग कोरोना ठीक हुए है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now