Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

ऐतिहासिक एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आगाज, RS बाली ने किया उद्घाटन

ऐतिहासिक एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप का आगाज, RS बाली ने किया उद्घाटन

कांगड़ा।
आज से बीड़ बिलिंग घाटी में एक्युरेसी पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप शुरू हो चुकी है। इस प्री-वर्ल्ड कप का शुभारम्भ HPTDC के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) आरएस बाली ने किया। इस मौके पर उनके साथ CPS एवं बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी मौजूद रहे।

आपको बता दें बीड़ बिलिंग पहुंचने से पहले RS बाली का बैजनाथ में जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने RS बाली को फूल माला पहना कर जमकर नारेबाजी की।

इस प्रतियोगिता मे 10 देशों से 103 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं जिनमें 13 महिला प्रतिभागी शामिल हैं। इस एक्युरेसी प्री-वर्ल्ड कप में आर्मी के जवानो ने भी भाग लिया है। 4 दिन तक यह प्रतियोगिता चलेगी।

समापन समारोह में 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि होंगे। समारोह के दौरान शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। इस दौरान ऐरो और फ्लावर शो भी होंगे। प्रतियोगिता के दौरान बीड़-बिलिंग घाटी नो फ्लाइंग जोन है।

Aaj Ki KhabrenDharamshala NewsKangra district newsKangra Himachal updatekangra latest newsKangra NewsKangra News TodayKangra samachar

Join WhatsApp

Join Now