Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

OnePlus Nord Buds 2 भारत में लॉन्च, इतनी कीमत में मिलें बेहतरीन फीचर्स के इयरबड्स!

OnePlus Nord Buds 2

OnePlus Nord Buds 2 Launch Price India: वनप्लस ने 4 अप्रैल, मंगलवार को अपना मिड-बजट स्मार्टफोन वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी ( OnePlus Nord CE 3 Lite 5G) लॉन्च किया, जोकि नॉर्ड सीई 2 लाइट 5जी का उत्तराधिकारी है। वनप्लस नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये है।

कंपनी ने अपने इवेंट में नोर्ड सीई 3 लाइट 5जी स्मार्टफोन को पेश करने के अलावा वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स की भी घोषणा की है। इसे लेकर दावा है कि ये सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग पर 5 घंटों तक का बैटरी बैकअप देता है। आइए वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स (OnePlus Nord Buds 2 TWS Earbuds) के बारे में विस्तार से जानते हैं।

और पढ़िए –

OnePlus Nord Buds 2 Price in India

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। ये वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 मूल वनप्लस नॉर्ड बड्स के उत्तराधिकारी हैं जो कि भारत में पिछले साल 2,799 रुपये में पेश किया गया था। लेटेस्ट वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 की कीमत 2,999 रुपये है। वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 दो कलर वेरिएंट- थंडर ग्रे और लाइटनिंग व्हाइट में आता है।

OnePlus Nord Buds 2 Sale Date and Offers Availability

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 खरीदने के लिए 11 अप्रैल 2023 से उपलब्ध किया जाएगा। इच्छुक खरीदार इन ईयरबड्स को वनप्लस की आधिकारिक साइट (OnePlus.in), अमेजन इंडिया (Amazon India), मिंत्रा (Myntra), फ्लिपकार्ट (Flipkart), OnePlus Store ऐप समेत अन्य स्टोर्स से नॉर्ड बड्स 2 को खरीद सकेंगे।

ऑफर्स की बात करें तो आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड, ईएमआई खरीद और नेट-बैंकिंग के माध्यम से की गई खरीदारी पर 200 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकेगा।

OnePlus Nord Buds 2 Specifications

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स 12.4 मिमी डायनेमिक ड्राइवर्स और टाइटनाइज्ड वाइब्रेटिंग डायफ्राम के साथ आता है, जिसे लेकर कंपनी का कहना है कि ये स्पष्ट और हैवी साउंड पैदा करता है।

इन डायवर्स को कंपनी के बेस एन्हांसमेंट एल्गोरिथम द्वारा समर्थित किया जाता है जिसे बेसवेव कहा जाता है। वनप्लस का कहना है कि गहरे बेस और क्रिस्प वोकल्स के साथ संतुलित सुनने के अनुभव के लिए साउंड को गतिशील रूप से बढ़ाता है।

और पढ़िए – 

OnePlus Nord Buds 2 TWS Earbuds Features

वनप्लस नॉर्ड बड्स 2 भी 25 डीबी तक एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (एएनसी) फीचर के साथ आता है। इन ईयरबड्स में एक डुअल-माइक डिजाइन और IP55 डस्ट और वाटर-रेसिस्टेंट रेटिंग है। इसके अलावा ये डॉल्बी एटमॉस, वनप्लस फास्ट पेयर, साउंड मास्टर इक्वलाइजर और बिल्ट-इन डायराक ऑडियो ट्यूनर जैसाे एडवांस ऑडियो फीचर्स हैं।

बैटरी की बात करें तो चार्जिंग केस 480mAh बैटरी के साथ आता है जबकि प्रत्येक बड 41mAh बैटरी के साथ आता है। बड्स और केस ANC चालू होने पर 27 घंटे तक और ANC चालू रहने पर 36 घंटे तक का प्लेबैक समय प्रदान करते हैं। ये सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग के बाद एएनसी बंद होने पर 5 घंटे तक चल सकते हैं।

और पढ़िए –
Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todaylatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now