Prajasatta Side Scroll Menu

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और अमेजन के बीच करार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ एक्टर वरुण धवन ने की शिरकत

Anurag Thakur 1

नई दिल्ली: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन के बीच बुधवार को अहम करार हुआ। इसके तहत अमेजन अपने ओटीटी कंटेंट में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, सत्यजीत रे टेलीविजन इंस्टीट्यूट के छात्रों को स्कॉलरशिप, इंटर्नशिप और मास्टर क्लास मुहैया कराएगा। साथ ही आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ के तहत राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम, दूरदर्शन और फिल्म महोत्सव को प्रदर्शित करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अमेजन इंडिया के साथ साझेदारी कई मामलों में अद्वितीय है। इससे उद्योग और अकादमिक संबंध मजबूत होंगे।

इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमें ऐसा कंटेंट ओटीटी पर देना होगा, जिसे लोग सहज भाव से देख सकें। यहां यह बोलना जरूरी है क्योंकि ओटीटी प्लेटफार्म से जुड़े सभी लोग मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें:  हाई कोर्ट से मलयालम फिल्म अभिनेता उन्नी मुकुंदन को झटका, यौन उत्पीड़न केस में लगी रोक हटी
Ministry of Information, Amazon India, Anurag Thakur, Varun Dhawan, OTT Plateform
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता में लाखों कहानिया हैं, जिसे प्रदर्शित किया जाना बाकी है।

विश्व स्तर पर भारतीय कलाकारों ने कमाया नाम

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत की प्राचीन सभ्यता में लाखों कहानिया हैं, जिसे प्रदर्शित किया जाना बाकी है। हाल ही में भारतीय फिल्मों और कलाकारों ने विश्व स्तर पर ख्याति हासिल की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा उठाए गए कदमों की भी चर्चा की।

इसे भी पढ़ें:  आफताब ने बर्नर से जलाया था श्रद्धा का चेहरा

वरुण धवन बोले- अब प्रतिभाएं दुनिया के दर्शकों से जुड़ रहीं

समारोह में पहुंचे एक्टर वरुण धवन ने कहा कि भारतीय सिनेमा अब ग्लोबल हो रहा है। ओटीटी प्लेटफॉर्म नए कलाकारों को अवसर दे रहा है। वे अभी तक अलग-थलग पड़े थे, लेकिन अब वे दुनिया के दर्शकों से जुड़ सकते हैं। मैं ऐसी हर संभावना को बढ़ावा देता हूं, जिसमें हमारी प्रतिभा का हित जुड़ा हो।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि मंत्रालय और अमेजन के बीच साझेदारी से भारतीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिलेंगे। वहीं, अमेजन प्राइम वीडियो के वाइस प्रेसिडेंट गौरव गांधी ने कहा कि मंत्रालय की सराहना की।

इसे भी पढ़ें:  आरबीआई ने 0.50 फीसदी महंगा किया कर्ज

यह भी पढ़ें:

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now