Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

आज कहां क्या हुआ, यहां एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर

Todays Latest News 6 April 2023 1

Today’s Latest News, 5 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए hindi.news24online.com के साथ बन रहें।

Today’s Latest News, 6 April 2023: देश, दुनिया और राज्यों की लेटेस्ट न्यूज, ब्रेकिंग न्यूज, लेटेस्ट अपडेट, लाइव न्यूज, टॉप हेडलाइंस, ब्रेकिंग बिजनेस न्यूज की ताजा खबरों के लिए  के साथ बन रहें।

Today’s Latest News, 6 April 2023, Updates…

ट्रेन हमले के आरोपी शाहरुख सैफी को लाया गया कोझिकोड

  • केरल: कोझिकोड एलाथुर ट्रेन हमले के आरोपी शाहरुख सैफी को गुरुवार सुबह कोझिकोड लाया गया। उसे मलूरकुन्नू पुलिस कैंप ले जाया जा रहा है, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जाएगा।

ओडिशा विजिलेंस की छापेमारी, 64 लाख का सोना बरामद

  • जगतसिंहपुर जिले के पारादीप के एक वरिष्ठ सीटी और जीएसटी अधिकारी (प्रवर्तन इकाई) चित्तरंजन मोहंती से जुड़े कई स्थानों पर ओडिशा सतर्कता की एक टीम ने तलाशी जारी रखी है। 64 लाख रुपये के 1.135 किलोग्राम वजन के सोने के आभूषण बरामद किए गए और 6.59 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई।

विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव

  • विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को सुबह 5:45 बजे के बजाय 9:45 बजे रवाना करने के लिए पुनर्निर्धारित किया गया है क्योंकि बदमाशों द्वारा पथराव के कारण C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया है। पिछले तीन महीनों में विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की यह तीसरी घटना है।

लॉरेंस-संपत गैंग के दो गुर्गे अरेस्ट, 8 पिस्टल समेत जिंदा कारतूस बरामद

  • दिल्ली पुलिस ने बताया कि एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया गया। लॉरेंस बिश्नोई-संपत नेहरा गिरोह के सदस्यों आदित्य राजपूत और कुलदीप सिंह नाम के दो बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 8 पिस्टल, 8 मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now