Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विशाखापत्तनम में वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर पथराव

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटना सामने आई है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बुधवार को विशाखापत्तनम से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव किया गया। बता दें कि विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस पर पिछले तीन महीने में तीसरी बार पथराव की घटना सामने आई है।

रेलवे की ओर से बताया गया कि बुधवार को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस को 05:45 बजे निर्धारित प्रस्थान के बजाय 09:45 बजे के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था, क्योंकि बदमाशों की ओर से पथराव के कारण C-8 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया था।

जनवरी में भी वंदे भारत पर हुआ था पथराव

इससे पहले जनवरी में आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम शहर में वंदे भारत ट्रेन पर मेंटेनेंस के दौरान पथराव हुआ था। विशाखापत्तनम में कांचरापलेम के पास वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) अनूप कुमार सेतुपति के मुताबिक, ‘वंदे भारत ट्रेन जब मेंटेनेंस और ट्रेन चलाने के लिए विशाखापत्तनम पहुंची तो कुछ अज्ञात लोगों ने विशाखापत्तन स्टेशन पर पथराव किया। उन्होंने आगे कहा कि वे सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now