Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

2022 में दुनिया का 9वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा रहा दिल्ली एयरपोर्ट: ACI

World busiest airport: एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (ACI) की सूची के अनुसार, दिल्ली हवाई अड्डा 2022 में 5.94 करोड़ से अधिक यात्री यातायात के साथ दुनिया के नौवें सबसे व्यस्त हवाई अड्डे के रूप में उभरा है। DIAL राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) का संचालक करता है।

एसीआई ने कहा कि 2022 के लिए दुनिया के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त हवाई अड्डों की सूची में हर्ट्सफील्ड-जैक्सन अटलांटा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एटीएल, 93.7 मिलियन यात्री) सबसे ऊपर है। इसके बाद डलास फोर्ट वर्थ एयरपोर्ट (DFW, 73.4 मिलियन यात्री), डेनवर एयरपोर्ट (DEN, 69.3 मिलियन यात्री), और शिकागो ओ’हारे एयरपोर्ट (ORD, 68.3 मिलियन यात्री)।

एसीआई ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘ऊपरी रैंक में बहाल किए गए हवाईअड्डों में दुबई हवाईअड्डा 5वीं रैंक (डीएक्सबी, 66.1 मिलियन यात्री, +127 प्रतिशत) प्राप्त करता है, इस्तांबुल हवाई अड्डा 7वें स्थान पर पहुंच गया (आईएसटी, 64.3 मिलियन यात्री, +73.8 प्रतिशत), जिसके बाद लंदन हीथ्रो, दिल्ली एयरपोर्ट और पेरिस चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट क्रमशः 8वें, 9वें और 10वें स्थान पर हैं।

एक अलग विज्ञप्ति में, दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने कहा कि दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया से शीर्ष 10 की सूची में शामिल होने वाला यह एकमात्र हवाई अड्डा है। बताया गया कि दिल्ली हवाई अड्डे ने 2021 में 13वें और 2019 में 17वें स्थान से अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। एसीआई की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली हवाईअड्डे पर 2022 में 5.94 करोड़ से अधिक यात्री यातायात का सामूहिक आगमन देखा गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now