Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

West Bengal News: बांकुरा में पैराजंप अभ्यास के दौरान नहीं खुला पैराशूट, हादसे मे मरीन कमांडो की मौत

West Bengal News 4

बांकुरा से अमरदेव पासवान की रिपोर्टः भारतीय नौसेना के एक विशेष बल के जवान की बुधवार तड़के पश्चिम बंगाल के बांकुरा में असफल पैरा-जंप में अपनी जान गंवा दी। सैन्य सूत्रों की मानें तो उसका पैराशूट नहीं खुलने से यह हादसा हुआ। जवान की पहचान आंध्रप्रदेश निवासी चंद्रिका गोविंद के रूप में हुई है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने गोविंद के निधन पर शोक व्यक्त किया।

सैन्य अधिकारियों की मानें तो गोविंद विशाखापत्तनम में नौसेना के समुद्री कमांडो (मार्कोस) के लिए समर्पित बेस आईएनएस कर्ण से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि गोविंद पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले के पानागढ़ में वायु सेना स्टेशन अर्जन सिंह में प्रशिक्षण प्राप्त पैराट्रूपर्स की टीम का हिस्सा थे। सी 130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान से नियमित ड्रॉप के दौरान लापता हो गये थे। घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोविंद बांकुरा जिले के बरजोरा में एक कारखाने के पास गिरे। पुलिस उन्हें बरजोरा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ले गई, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

The post appeared first on .

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now