Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

बेटे के भाजपा में जाने पर बोले एके एंटनी- मैं आहत हुआ

Ak Antony

AK Antony: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने बेटे अनिल एंटनी के भाजपा में जाने से आहत हैं। उन्होंने कहा कि अनिल के भाजपा में शामिल होने के फैसले ने मुझे आहत किया है। यह बहुत ही गलत फैसला है।

एंटनी ने कहा कि भारत की एकता का आधार धार्मिक सद्भाव है। 2014 के बाद जबसे मोदी सरकार सत्ता में आई वे व्यवस्थित रूप से विविधता और धर्मनिरपेक्षता को कमजोर कर रहे हैं। जहां तक मेरा सवाल है, इस समय मैं 82 साल का हूं। जीवन के आखिरी पड़ाव में हूं। अंतिम सांस तक कांग्रेस में ही रहूंगा।

भाजपा इस देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रही

एके एंटनी ने कहा कि 2014 में विध्वंस की चाल धीरे-धीरे चल रही थी, लेकिन 2019 के बाद से इसने रफ्तार पकड़ ली है। भाजपा इस देश के संवैधानिक मूल्यों को नष्ट कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  बायोटेक के तीन अधिकारी गिरफ्तार

नेहरू परिवार ने भारतीयों की एकता का ध्यान रखा

एके एंटनी ने कहा कि आजादी के बाद से नेहरू परिवार ने जाति, धर्म की विविधता के बावजूद भारतीयों की एकता का ध्यान रखा। मौजूदा गांधी परिवार भी इस परंपरा को जारी रखे हुए है। वे लगातार कांग्रेस के मूल्यों के लिए लड़ रहे हैं। इसलिए मैं लगातार उनके नेतृत्व को स्वीकार कर रहा हूं।

बेटे अनिल एंटनी ने आज जॉइन की भाजपा

एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और वी मुरलीधरन की मौजूदगी में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया।

इसे भी पढ़ें:  जम्मू-कश्मीर शोपियां में सुरक्षाबलों ने लश्कर के 3 आतंकी किए ढेर

भाजपा जॉइन करने के बाद अनिल एंटनी ने कहा, ‘आज कई कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मानते हैं कि एक परिवार के लिए काम करना उनका धर्म है, लेकिन मेरा धर्म देश के लिए काम करना है।’

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now