Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हमीरपुर के नादौन में आगजनी में चार भाईयों का आशियाना जलकर हुआ राख

बद्दी में चालक की जल्दबाजी से पेट्रोल पंप में भड़की आग

हमीरपुर |
हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के धनेटा क्षेत्र के मनसाई गांव में आगजनी की घटना सामने आई है। जहाँ 4 भाइयों का स्लेटपोश मकान जल कर राख हो गया है। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बता दें कि चारों भाइयों के सिर से छत छिन गई है। इनके पास रहने के लिए और कोई मकान नहीं है। प्रशासन ने पंचायत को अस्थायी व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं।

आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस व फायर ब्रिगेड हमीरपुर की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मकान जल चुका था। सुभाष चंद, अर्जुन कुमार, सुरेंद्र व संजू पुत्र प्रीतम चंद ने बताया कि आग से उनका करीब 5 लाख का नुकसान हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  कर्मचारियों व पेंशनरों को वेतन आयोग का एरियर देने में टालमटोल कर रही सरकार- राजेंद्र राणा

स्थानीय लोगों ने सरकार व प्रशासन से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने का आग्रह किया है। एसडीएम अपराजिता चंदेल ने बताया कि पीड़ितों को 20 हजार रुपए फौरी सहायता उपलब्ध करवा दी गई है। रिपोर्ट आने पर नियमानुसार सहायता दी जाएगी

Hamirpur district newsHamirpur Himachal updatehamirpur latest newshamirpur newshamirpur news todayHamirpur samachar

Join WhatsApp

Join Now