Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

WhatsApp पर 45 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स बंद, आप तो नहीं करते ऐसी गलती?

WhatsApp Account Banned

WhatsApp Account Banned: मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुरक्षा के लिए तरह-तरह के फीचर्स को जारी करती है। साथ ही, उन खातों को बैन करती है जिनसे अन्य यूजर को समस्या हो सकती है।

आईटी नियम 2021 के तहत हर महीने कंपनी एक रिपोर्ट जारी करती है जिसके मुताबिक खातों को बैन भी करती है। जानकारी सामने आई है कि फरवरी में कंपनी ने 45 लाख से ज्यादा खातों को बैन कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

45 लाख से ज्यादा भारतीय खातों पर लगाया प्रतिबंध 

भारत में व्हाट्सएप ने फरवरी में 45 लाख से ज्यादा खातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। व्हाट्सएप के प्रवक्ता के अनुसार 1 फरवरी से 28 फरवरी के बीच, “4,597,400 व्हाट्सएप अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इनमें से 1,298,000 अकाउंट्स को सक्रिय रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया था।”

व्हाट्सएप की मंथली कंपीलेंस रिपोर्ट जारी करने के साथ ही कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि “इसे यूजर्स की सुरक्षा रिपोर्ट के तहत और हासिल की गई यूजर शिकायतों समेत व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई और प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए निवारक कार्रवाइयों की डिटेल्स है।”

सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप के लगभग 500 मिलियन भारतीय यूजर्स हैं। देश में फरवरी में एक और रिकॉर्ड 2,804 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुई और रिकॉर्ड “कार्रवाई” 504 थी। इसके बाद ही अकाउंट्स को बैन किया गया।

मेटा के स्वामित्व वाले प्लेटफॉर्म ने अपनी इंडिया मंथली रिपोर्ट में फरवरी 2023 के आंकड़ों का खुलासा किया। देश के सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के तहत, यहां काम करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म को मासिक अनुपालन रिपोर्ट प्रकाशित करनी होती है, जिसमें प्राप्त शिकायतों का विवरण और उन पर की गई कार्रवाई का उल्लेख होता है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now