Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Tecno Spark 10C किफायती कीमत पर लॉन्च, जानिए खासियत?

Tecno Spark 10C

Tecno Spark 10C Launch Date Price in India: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टेक्नो ने अपनी स्पार्क 10 सीरीज में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है। कंपनी की ओर से टेक्नो स्पार्क 10सी (Tecno Spark 10C) को लॉन्च किया गया है। 15 हजार रुपये से कम कीमत के सेगमेंट में टेक्नो स्पार्क 10सी को लाया गया है। आइए इसकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं।

Tecno Spark 10C Launch Price 

टेक्नो स्पार्क 10सी को 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत जीएचएस 1,290 (करीब 9 हजार 800 रुपये) है। वहीं, इसके 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज ऑफर करने वाले मॉडल की कीमत GHS 1,555 (करीब 12 हजार रुपये) है। इसके तीन कलर वेरिएंट- मेटा ब्लू, मेटा ब्लैक और मेटा ग्रीन है।

Tecno Spark 10C Specifications and Features

  • डिस्प्ले: 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाले इस फोन में 6.6 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है।
  • चिपसेट: टेक्नो स्पार्क 10सी में कंपनी ने ऑक्टा कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है, लेकिन ये पता नहीं चल पाया है कि इस स्मार्टफोन में कौन सा प्रोसेसर दिया गया है। फोन Android 12 पर आधारित HiOS 8.6 पर चलता है।
  • रैम और स्टोरेज: इस डिवाइस में 8GB तक रैम मिलती है, जिसे आप 8GB वर्चुअल रैम सपोर्ट की मदद से 16GB तक बढ़ा सकेंगे। 8GB वर्चुअल रैम यानी 4GB वेरिएंट में आप 12GB और 8GB मॉडल में 16GB तक रैम का फायदा उठा पाएंगे। इसके अलावा फोन में 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है।
  • कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरा दिए हैं। इसमें 16MP का प्राइमरी कैमरा है, जबकि फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा है।
  • बैटरी कैप्सिटी: टेक्नो स्पार्क 10सी में 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
  • कनेक्टिविटी: फोन में चार्जिंग के लिए जीपीएस, डुअल बैंड वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now