Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक 9 अप्रैल को

नई दिल्ली से कुमार गौरव की रिपोर्ट: अगले माह होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 9 अप्रैल को दिल्ली मुख्यालय में एक अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इसमें उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जाएंगे।

येदियुरप्पा और बोम्मई दिल्ली पहुंचे

बीजेपी कर्नाटक इकाई से बीएस येदियुरप्पा और सीएम बसवराज बोम्मई शुक्रवार को ही दिल्ली पहुंच गए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक से पहले केंद्रीय नेताओं अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ कर्नाटक कोर ग्रुप के नेताओं की बैठक होगी। संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा और स्क्रूटनी के लिए दिल्ली में अगले 2-3 दिनों तक कर्नाटक कोर कमिटी की लगातार बैठक चलती रहेगी।

कर्नाटक चुनाव पर चर्चा को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, संगठन मंत्री बीएल संतोष, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और मनसुख मंडाविया और गृहमंत्री अमित शाह के साथ अलग से बैठक भी करेंगे।

राज्य इकाई की तरफ से बीजेपी उम्मीदवारों के संभावित नाम शुक्रवार को ही दिल्ली मंगवा लिए गए हैं। इन नामों पर प्राथमिक रूप से आज भी चर्चा हुई, जिसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह चुनाव प्रभारी मनसुख मंडाविया मौजूद थे।

इंटरनल सर्वे ने बीजेपी को दी उम्मीद

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होंगे। नतीजे 13 मई को आएंगे। कर्नाटक में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है। लेकिन चुनाव से पहले बीजेपी के लिए इंटरनल सर्वे से राहत की खबर भी आई है। कर्नाटक चुनाव के लिए काम कर रही 2 सर्वे एजेंसियों की लेटेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पार्टी के टॉप लीडर्स में उत्साह है। AVN और Warahe नाम की दोनों सर्वे एजेंसियों के नुमाइंदों के साथ भी बीजेपी के टॉप लीडर्स की कई दौर की बैठक हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now