Prajasatta Side Scroll Menu

‘वो अच्छा लीडर है, टीम इंडिया का कप्तान बनेगा’, संजू सैमसन का मुरीद हुआ ये दिग्गज

Collage 52

IPL 2023: आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन की कप्तानी में जीत के साथ आगाज किया है, हालांकि दूसरे मुकाबले में टीम को पंजाब किंग्स के हाथों 5 रनों से हार मिली। संजू सैमसन पिछले 2 सीजन से बतौर कप्तान-बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स उनकी कप्तानी से प्रभावित हुए हैं। डिविलियर्स ने दावा किया है कि सैमसन एक अच्छे लीडर हैं, जो टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं।

संजू सैमसन को लेकर डिविलियर्स ने दिया ये बयान

जियो सिनेमा पर बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने कहा कि ‘हम सभी जानते हैं, एक अविश्वसनीय खिलाड़ी हैं, लेकिन उनकी कप्तानी कैसी है? मुझे लगता है कि मेरे दिमाग में जो पहली चीज आती है, वह है उनका संयम। शांत, और रिलैक्स रहने वाला व्यक्ति। वह कभी भी किसी बात से परेशान नहीं होते हैं, जो एक कप्तान के रूप में बहुत अच्छा संकेत है।’

इसे भी पढ़ें:  Infinix Zero 5G 2023 भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

जोस बटलर से सीखने का बढ़िया मौका

डिविलियर्स ने संजू सैमसन की क्वालिटी के बारे में बात करते हुए आगे कहा कि ‘रणनीतिक रूप से मुझे लगता है कि वह बहुत अच्छे हैं। मुझे लगता है कि वह अभी भी सुधार कर सकते हैं और समय के साथ सुधार करेंगे क्योंकि उनके पास जोस बटलर जैसे किसी व्यक्ति का होना शानदार है। उन्हें वहां सीखने के लिए बहुत कुछ मिला है।’

इसे भी पढ़ें:  बड़ी खबर! 2 मई को इतने घंटे बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट, NOTAM जारी

टीम इंडिया के कप्तान बन सकते हैं संजू सैमसन

एबी डिविलयर्स ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि संजू के पास एक अद्भुत कप्तान होने की सभी योग्यताएं हैं। कौन जानता है, शायद एक या दो या तीन साल में एक दिन भी, भारतीय टीम के किसी एक फॉर्मेट में, वह बहुत आसानी से कप्तान बन सकते हैं, और मुझे लगता है कि इससे उनका क्रिकेट और बेहतर होगा।। अगर वह लंबे समय तक कप्तान के रूप में रह सकते हैं, तो मुझे लगता है कि वह इसके साथ आगे बढ़ेंगे।’

पिछले सीजन फाइनल में पहुंची थी राजस्थान की टीम

आपको बता दें कि संजू सैमसन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2021 में अपना कप्तान बनाया था। उस सीजन टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। हालांकि पिछले सीजन संजू की लीडरशिप में राजस्थान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन खिताब मुकाबले में उसे गुजरात टाइटन्स ने हरा दिया था।

इसे भी पढ़ें:  Apple HomePod 2nd Gen का भारत में अनावरण, जाने कीमत, उपलब्धता समेत अन्य जानकारी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now