Prajasatta Side Scroll Menu

गुडजॉब परवाणू पुलिस : बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार 15 बाइक बरामद

गुडजॉब परमाणु पुलिस : बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार 15 बाइक बरामद

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की परवाणू पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हिमाचल हरियाणा, पंजाब में बाइक की चोरियां करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीँ चोरी हुई 15 बाइकें भी बरामद की है। जिनमे अधिकतर बुलट बाइक, के अलावा पल्सर और अन्य बाइक भी शामिल है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार परवाणू और धर्मपुर क्षेत्र से बीते दिनों कई बाइक और गाड़ी चोरी होने की आठ से नौ शिकायतें दर्ज हैं। इसमें पुलिस ने एक सप्ताह पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिससे की गई पूछताछ के बाद अब पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: धर्मपुर में राजस्थान परिवहन निगम की बस और स्कूटी में टक्कर, एक की मौत

मामले पर जानकारी देते हुए परवाणू के डीएसपी प्रणव चौहान ने बताया कि लबे समय से परवाणू थाना में बाइक चोरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए सीसीटीवी की मदद से इस मामले को क्रेक करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने एक सप्ताह पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। जिससे की गई पूछताछ के बाद अब पूरे गिरोह का खुलासा हुआ है। जिसके बाद पिछले सप्ताह से अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पकडे गए चार आरोपी नाबालिग है।

उन्होंने बातया कि पुछताछ के दौरान आरोपितों ने हिमाचल क्षेत्र मुख्य रूप से परवाणू, सोलन, बद्दी और राजगढ़ से 15 मोटरसाइकिलों की चोरी का खुलासा किया है। सभी बाइक पुलिस ने बरामद कर ली है। जिनमे 8 गुडजॉब परमाणु पुलिस : बाइक चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार 15 बाइक बरामद, 5 बजाज पल्सर और 2 स्प्लेंडर बरामद किए गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  Solan News: पर्यटक नगरी कसौली के लिए परवाणू से 3 बजे के बाद नही है बस सुविधा, बच्चे और ग्रामीण परेशान..!

उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला कर अगामी जांच जारी है। कई और बाइक बरामद होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि गिरोह का काम करने का तरीका बाइक के ताले को तोड़ना और फिर इंजन के इलेक्ट्रिक कनेक्शन को सीधे बाइक पर स्विच करना था। इन्होंने इन चोरियों को रात के समय अंजाम दिया। चोरी की इन बाइक्स को कुछ समय तक इस्तेमाल करने के बाद इन्हें आगे बेच देते थे। इस गिरोह का पता लगाने में सड़कों के सामने लगे स्थानीय परवाणू सीसीटीवी कैमरे ने अहम भूमिका निभाई।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Solan Himachal news Solan HP update Solan latest update Solan local news Solan News Solan News today Solan samachar

Join WhatsApp

Join Now