Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- मई में होगा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का उद्घाटन

केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले- मई में होगा कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का उद्घाटन

प्रजासत्ता ब्यूरो|
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को निर्माणाधीन कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी टनल का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फोरलेन का 15 मई को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उद्घाटन करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि देशभर में मोदी सरकार ने जिस तरह से आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया है। हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में भानुपल्ली-बिलासपुर-बैरी रेललाइन रेलवे लाइन के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जोकि अब तक का रिकॉर्ड है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि किरतपुर-नेरचौक फोरलेन रिकॉर्ड समय में बनाया जा रहा है। फोरलेन की
टनल निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। फोरलेन शुरू होने से तीन घंटे का सफर मात्र 40 मिनट में पूरा हो जाएगा। बता दें किरतपुर-नेरचौक फोरलेन की सबसे बड़ी सुरंग बनकर तैयार है।

इसे भी पढ़ें:  सत्ता के दौरान भाजपा को नहीं आई आउटसोर्स कर्मियों की याद :-सीएम सुक्खू

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now