Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Shimla Masjid Controversy Live: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Shimla Masjid Controversy Live: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

Shimla Masjid Controversy Live: राजधानी शिमला के संजौली मस्जिद विवाद में हिंदू संगठनों ने मोर्चा खोला है। अवैध निर्माण को गिराने की मांग के साथ बड़ी संख्या में सड़क पर प्रदर्शनकारी उतरे हैं। पूरे शिमला में हाई अलर्ट है और सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। प्रशासन ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी है, ऐसे में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हलकी झड़प भी हुई है।

मस्जिद और आसपास के पूरे इलाके में धारा 163 लागू है। लेकिन इसके बाद भी लोग प्रदर्शन के पहुँच गए हैं। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प भी देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि संजौली मस्जिद में अवैध निर्माण हो रहा है। संजौली मस्जिद की तरफ बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को इसकी इजाजत नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Cabinet Meeting: आपदा प्रभावितों को विशेष पैकेज ,रिक्त पद भरने,और मानसून सत्र में पेश होने वाले विधेयक पर होगी चर्चा
Shimla Masjid Controversy Live: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
Shimla Masjid Controversy Live: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज

हिन्दू संगठनों ने कहा कि हमारे लोगों को जगह-जगह पर अरेस्ट किया जा रहा है। लोगों को यहां नहीं आने दिया जा रहा। धारा 163 में एक-एक व्यक्ति को अरेस्ट नहीं किया जा सकता। यहां सिर्फ पांच लोगों के एकत्रित होने पर ही ऐसा नियम है, लेकिन प्रशासन बावजूद इसके हमारे लोगों को यहां तक नहीं आने दे रहा है।

एसपी शिमला प्रदर्शनकारियों को मनाने में जुटे हैं, लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें छोड़कर कर रोकने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल प्रदर्शनकारी संजौली बाजार में डटे हैं। प्रदर्शनकारी मस्जिद से करीब 100 मीटर दूर हैं। डीसी शिमला,आईजी जेपी सिंह भी माैके पर पहुंचे हैं

इसे भी पढ़ें:  Himachal Drug Alert: हिमाचल में बनी दवाओं 49 सैंपल फेल, कफ सीरप से लेकर दिल की दवाएं शामिल
Shimla Masjid Controversy Live: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
Shimla Masjid Controversy Live: संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर उग्र प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
Himachal Latest NewsHimachal NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsMasjid ControversyShimla Masjid Controversy

Join WhatsApp

Join Now