Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को पसंद नहीं ‘मुजफ्फरनगर’ जिले का नाम, बोले- मुगलों की निशानी को मिटाना चाहिए

Giriraj Singh 1

Giriraj Singh In Muzaffarnagar: केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने नुमाइश मैदान में चल रहे पशु प्रदर्शनी और कृषि मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 75 साल हो गए अब इसका नाम मुजफ्फरनगर अच्छा नहीं लगता। ये जो भी नगर हो लेकिन 75 साल में मुगलों की निशानी को मिटाना चाहिए। मैं यहां का नाम भी नहीं लेना चाहता।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मैं बोल भी नहीं सकता कि किस शहर में आया हूं। इस शहर का नाम बदल देना चाहिए। उन्होंने मंच पर बैठे अतिथियों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यहां वैज्ञानिक, महिलाएं मौजूद हैं, जो सम्माननीय हैं। यहां के किसानों ने गन्ना उत्पादन में देश का नाम ऊंचा किया है।

लाल बहादुर शास्त्री को किया याद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि किसानों के बिना देश की कल्पना संभव नहीं है। जब किसानों की बात करता हूं तो लाल बहादुर शास्त्री का नाम लिए बगैर नहीं रह सकता। शास्त्री को कौन किसान याद करना नहीं चाहेगा। पश्चिम यूपी, हरियाणा और पंजाब उनका घर बन गया था। किसानों के लिए पूर्व पीएम ने काफी काम किया है।

2024 में पीएम की कुर्सी नरेंद्र मोदी के लिए रिजर्व

विपक्ष की एकजुता पर मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि 2024 के लिए पीएम की कुर्सी नरेंद्र मोदी के लिए रिजर्व है। 2014 में भी विपक्षी नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े हुए थे, लेकिन जनता ने मोदी को पीएम बना दिया। इसके बाद 2019 में भी विपक्ष ने वही काम किया और फिर निराशा हाथ लगी।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now