Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

‘नमस्ते इंडिया, मेरा नाम पार्क जिन है…’, साउथ कोरिया के विदेश मंत्री पर छाया हिंदी का जादू, बोले- मुझे बॉलीवुड फिल्में पसंद

Park Jin

नई दिल्ली: दक्षिण कोरिया (South Korea) के विदेश मंत्री पार्क जिन (Park Jin) दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। वे पहली बार भारत आए हैं। पार्क जिन की भारत यात्रा ऐसे समय में है, जब भारत और कोरिया अपने राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

पार्क जिन को हिंदी भाषा का भी ज्ञान है। उन्होंने अपना परिचय हिंदी में दिया। उन्होंने कहा, ‘नमस्ते इंडिया, मेरा नाम पार्क जिन है’। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भारत एक महत्वपूर्ण देश है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के बारें में भी बात की।

मुझे बॉलीवुड फिल्में बेहद पसंद

पार्क जिन ने कहा कि कोरिया में नाटू-नाटू डांस बेहद लोकप्रिय है। मैं खुद भी ये RRR फिल्म देखी है। वास्तव में यह एक शानदार फिल्म है। मुझे बॉलीवुड फिल्में बेहद पसंद है। मैंने 3 इडियट्स देखी और शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस भी मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात

भारत में दो दिवसीय यात्रा के दौरान पार्क जिन अपने भारतीय समकक्ष एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस दौरान पार्क जिन ने हिंदी में कहा कि मुझे इंडिया आकर और आपसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। दोनों समकक्ष नेताओं के बीच साउथ कोरिया और भारत के बीच रणनीतिक साक्षेदारी और संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई।

जगदीप धनखड़ से भी मिले पार्क जिन

विदेशी मंत्री पार्क जिन ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। वे चेन्नई भी जाएंगे, जहां वह दक्षिण कोरियाई कंपनियों के अधिकारियों से भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें: 

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now