Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

पीएम मोदी हैदराबाद के दौरे पर

हिमाचल और उत्तराखंड में औद्योगिक विकास योजना, 2017 के अंतर्गत अतिरिक्त धन की आवश्यकता को मंजूरी

Today Headlines, 08 April 2023: देश में कोरोना फिर डराने लगा है। शुक्रवार को एक दिन में 6,050 नए मामले सामने आए। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 926 केस आए। वहीं तीन मरीजों की मौत हो गई। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरुरत है। आइए जानते हैं कि किन-किन खबरों पर देश दुनिया की नजरें रहेंगी….

आज की बड़ी खबरें

पीएम मोदी शनिवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। साथ ही 11,300 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू असम के दौरे पर हैं। शनिवार को राष्ट्रपति तेजपुर वायुसेना स्टेशन में सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से उड़ान भरेंगी।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके

आईपीएल में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में होगा। दूसरा मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा, जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान 8 अप्रैल को रतलाम दौरे पर पहुंचेंगे। जहां सीएम गोल्ड कॉम्पलेक्स और शहर के दो सिटी फोरलेन का भूमि पूजन करेंगे।

आज का इतिहास

8 अप्रैल का इतिहास अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ दो बड़ी घटनाओं के नाम दर्ज हैं। 1857 में देश की आजादी की पहली चिंगारी सुलगाने वाले मंगल पांडे को आठ अप्रैल को फांसी दी गई थी। वहीं दूसरी घटना भगत सिंह से जुड़ी है। देश में धधकती आजादी की आंच पूरी दुनिया तक पहुंचाने के लिए भगत सिंह, बटुकेश्वर दत्त ने आठ अप्रैल 1929 को दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम फेंका था। बम धमाके से किसी को नुकसान नहीं पहुंचा था, लेकिन दुनिया का ध्यान इस कांड पर गया था।

इसे भी पढ़ें:  भारत की GDP घटी, मगर चीने से आगे

यह भी पढ़ें: 

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now