Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

इमरजेंसी गेट खोलने लगा नशे में धुत यात्री, केस दर्ज

Indigo Flight: दिल्ली-बेंगलुरु इंडिगो फ्लाइट में नशे में घुत एक यात्री ने चलती फ्लाइट के इमरजेंसी गेट को खोलने की कोशिश की। इस दौरान सतर्क क्रू मेंबर्स ने उसे पकड़ लिया। फ्लाइट के लैंड होने के बाद उसे सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया। घटना शुक्रवार सुबह करीब सात बजकर 56 मिनट पर आईजीआई हवाईअड्डे से उड़ान संख्या 6ई 308 में हुई।

जानकारी के मुताबिक, नशे में धुत यात्री ने क्रू से भी दुर्व्यवहार कर रहा था। इसकी सूचना क्रू मेम्बर्स ने फ्लाइट कैप्टन को दी। आरोपी यात्री के खिलाफ 3 धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इंडिगो की ओर से कहा गया कि नशे में धुत एक 40 साल के यात्री के खिलाफ आपातकालीन द्वार के फ्लैप को खोलने की कोशिश में पकड़ा गया है।

इंडिगो ने दिया घटना का पूरा विवरण

घटना का विवरण देते हुए इंडिगो ने कहा, “दिल्ली से बेंगलुरु जाने वाली उड़ान 6E 308 में यात्रा कर रहे एक यात्री ने नशे की हालत में आपातकालीन निकास के फ्लैप को खोलने की कोशिश की।” बेंगलुरु पहुंचने पर यात्री को सीआईएसएफ को सौंप दिया गया। मामले की आगे की जांच चल रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी ई-कॉमर्स फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव है। आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 336 (दूसरों की ज़िंदगी या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला अधिनियम), धारा 290 (सार्वजनिक उपद्रव) और विमान अधिनियम 1934 के निर्देशों का अनुपालन की धारा 11ए (जानबूझकर गैर-कानूनी काम करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now