Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Vi लाया किफायती रिचार्ज प्लन! सिर्फ इतने रुपये में 30 दिन तक पाएं कई बेनिफिट्स

VI New Recharge Plan: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन-आइडिया का नाम लोगों के बीच प्रसिद्ध है। अपने ग्राहकों के बनाएं रखने के लिए कंपनी लगातार कोशिश में लगी हुई है। जहां जियो और एयरटेल ने अपने पैर 5जी सेवाओं के लिए पूरे देश में पसारना शुरू कर दिया है। वहीं, वीआई की भी कोशिश है कि वो अपने ग्राहक को नई सेवाएं प्रदान करें।

वीआई की ओर से अपने ग्राहकों के लिए 200 रुपये से कम कीमत का एक रिचार्ज प्लान पेश किया गया है। आइए वीआई के नए रिचार्ज प्लान के बारे में जानते हैं।

VI New Recharge Plan under Rs 200

वोडाफोन-आइडिया का नया प्लान 181 रुपये की कीमत में आता है। कंपनी का ये नया प्रीपेड प्लान 4जी डेटा वाउचर है। इस प्लान को यूजर मौजूदा एक्टिव प्लान के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लान को खासतौर पर अधिक डेटा बेनिफिट के लिए पेश किया गया है।

Vodafone Idea Rs 181 Plan Details in Hindi

ज्यादातर डेटा वाउचर बंडल डेटा के साथ आते हैं, लेकिन वीआई का ये नया प्लान 181 रुपये में एक डेटा वाउचर प्लान है। इसमें 30 दिनों तक की वैधता मिलती है। ये प्लान रोजाना 1GB डेटा ऑफर करता है। इस प्लान में मिलने वाला 1 जीबी का इस्तेमाल होने पर यूजर को अगले दिन फिर 1जीबी डेटा मिलता है।

अगर आप अपने मौजूदा प्लान के साथ रोजाना एक्सट्रा डेटा चाहते हैं तो 181 रुपये का ये डेटा वाउचर अपना सकते हैं। इस प्लान में सिर्फ डेटा बेनिफिट ही शामिल है। अगर आपको कॉलिंग, एसएमएस या ओटीटी बेनिफिट्स चाहिए तो इसके लिए अलग से रिचार्ज करना होगा। ये एक वाउच प्लान है जिसे आप डेटा की जरूरत होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now