Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

गर्मी में नहीं आएगा बिजली का बिल ज्यादा! बस लगा लें ये डिवाइस

Published on: 8 April 2023
Electricity Saving Tips

Electricity Saving Tips: गर्मी के मौसम में बिजली का बिल ज्यादा आने का कारण दिनभर एसी का चलना हो सकता है। इसके अलावा अन्य प्रोडक्ट्स से भी बिजली बिल अधिक आ सकता है। बढ़ती बिजली को कम करने के लिए चीजों का इस्तेमाल कम कर दिया जाए ये तो शायद आपके लिए भी मुमकिन नहीं होगा, लेकिन आप एक डिवाइस को लगाकर इस पर काबू पा सकते हैं।

दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे डिवाइस (Electricity Tips and Tricks) के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए बिजली का बिल ना के बराबर आ सकता है। आइए जानते हैं कि कैसे बिजली का बिल कम किया जा सकता है।

घर में लगा लें ये एक डिवाइस

बिजली का बिल अधिक आता है तो आप अपने घर में पोर्टेबल सोलर जनरेटर (Portable Solar Generator) लगा सकते हैं। इसका इस्तेमाल बिजली से चलने वाले प्रोडक्ट्स के लिए किया जा सकता है। फोन-लैपटॉप आदि को चार्ज करने के लिए भी ये एक कमाल का डिवाइस है।

Portable Solar Generator Price

पोर्टेबल सोलर जनरेटर को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन तौर पर खरीद सकते हैं। इसकी कीमत 10 हजार रुपये से 15 हजार रुपये तक की बीच है।

Portable Solar Generator Features

पोर्टेबल सोलर जनरेटर को चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत भी नहीं है आप सूरज की रोशनी से इसे चार्ज कर सकते हैं। इसके बाद जरूरत वाले इलेक्ट्रिक चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें चार्जिंग पॉवर प्लग और USB पोर्ट भी है। इसमें म्यूजिक सिस्टम और इन-बिल्ट बैटरी जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।

इस पोर्टेबल सोलर जनरेटर का इस्तेमाल घर और ऑफिस दोनों जगह बिजली के तौर पर किया जा सकता है। फुल चार्जिंग पर ये घरेलू प्रोडक्ट्स और फोन को चार्ज करने के काम आ सकता है। इसके जरिए आप पंखा, AC और कूलर का भी यूज कर सकते हैं।

Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now