Prajasatta Side Scroll Menu

ताइवान की सीमा के पास चीन का खतरनाक युद्धाभ्यास जारी

China Military Drill

Taipie, Taiwan: चीन ने ताइवान के आसपास के इलाकों में सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। ताइवान न्यूज के अनुसार चीन ने ये युद्धभ्यास फुजियान प्रांत के पिंगटन आइलैंड के पास 4 इलाकों में शुरू किया है। ये क्षेत्र ताइवान की सीमा के काफी नजदीक है।

बता दें कि ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने 5 अप्रैल को कैलिफोर्निया में स्पीकर मैकार्थी से मुलाकात की थी। जिसे चीन ने भड़काऊ हरकत बताया था। ताइवानी रक्षा मंत्रालय की मानें तो पिंगटन आईलैंड के इलाके में चीन के 8 वाॅरशिप और 42 फाइटर जेट्स दिखाई दिए हैं। चीन ने इस युद्धाभ्यास को यूनाइटेड शार्प सोर्ड नाम दिया है। यह युद्धाभ्यास ताइवानी तट से सिर्फ 50 किमी दूर की जा रही है। इसमें असली हथियारों और गोला-बारूद का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें:  Same Sex Marriage: ‘मौलिक महत्व का है मुद्दा…’ समलैंगिक शादी मसले पर SC की अहम टिप्पणी, 18 अप्रैल को संविधान पीठ करेगा सुनवाई

खतरों के आगे नहीं झुकेगा देश

वहीं ताइवानी सेना ने भी चीन के युद्धाभ्यास पर नजर रखने के लिए कॉम्बैट एयर पैट्रोल और नौसैनिक जहाजों में विमानों को तैनात किया और भूमि आधारित वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया। ताइवान ने चीन के युद्धाभ्यास के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराते हुए कहा कि देश खतरों के आगे नहीं झुकेगा।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल समेत पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का आनंद उठाने पहुंच रहे पर्यटक, जानें उत्तर भारत के लिए IMD की भविष्यवाणी

नैंसी पेलोसी की यात्रा के बाद भी किया था युद्धाभ्यास

बता दें कि इससे पहले 2 अगस्त को पूर्व अमेरिकी संसद स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान का दौरा किया था। इससे नाराज चीन ने 4 अगस्त को ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी इलाकों में सैन्य युद्धाभ्यास किया था।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now