Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

Samsung Galaxy S24 Series की डिटेल्स लीक, हो सकते हैं ये बड़े बदलाव

Samsung Galaxy S24 Series

Samsung Galaxy S24 Series: कोरियन स्मार्टफोन निर्माता सैमसंग द्वारा गैलेक्सी एस23 सीरीज को इसी साल फरवरी में लॉन्च किया है। इस सीरीज में एकसाथ तीन स्मार्टफोन- गैलेक्सी एस23, गैलेक्सी एस23+ और गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा मार्केट में उतारे गए हैं।

वहीं, अब गैलेक्सी एस23 सीरीज के लॉन्च के लगभग दो महीने बाद ही इसकी अगली सीरीज की जानकारी लीक हो गई है। गैलेक्सी एस23 सीरीज के बाद गैलेक्सी एस24 सीरीज की डिटेल्स लीक हो गई है, जिसमें रैम और प्रोसेसर बदला जा सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

डिस्प्ले, रैम और स्टोरेज में हो सकता है बदलाव

टिप्सटर तरुण वत्स ने अपने ट्विटर से गैलेक्सी एस24 की जानकारी साझा की है। इसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी ए24 (Samsung Galaxy S24) और सैमसंग गैलेक्सी एस24 प्लस (Samsung Galaxy S24 Plus) में 12GB रैम मिल सकता है। बता दें कि अभी तक सिर्फ गैलेक्सी अल्ट्रा मॉडल में 12GB रैम मिलता है।

इसके अलावा टिप्सटर ने ये भी बताया कि सैमसंग गैलेक्सी एस24 अल्ट्रा में 16GB रैम हो सकता है। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी एस24 और सैमसंग गैलेक्सी एस24 प्लस में 256GB इंटरनल स्टोरेज का ऑप्शन मिल सकता है। इसके डिस्प्ले को लेकर कहा जा रहा है कि नए फोन में 144hz सपोर्ट करने वाला डिस्प्ले मिल सकता है।

इन-हाउस मेड चिपसेट मिलने की उम्मीद

एक कोरियन टिप्सटर की मानें तो आगामी गैलेक्सी एस24 में इन-हाउस मेड Exynos 2400 चिपसेट मिल सकती है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है तो ऐसे में कहना मुश्किल होगा कि फोन में ये सभी बदलाव होने तय है या नहीं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now