Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Jio दे रहा है 100 रुपये से कम में कॉलिंग, OTT समेत कई सुविधा का लाभ! जानिए

Jio Plan Under 100

Jio Plan under 100: देश की प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ग्राहकों को कई शानदार प्लान ऑफर करती है। इनमें से कई प्लान ऐसे भी हैं जो कम कीमत में बेहतरीन सुविधाओं के साथ हैं। अगर आप भी जियो के ग्राहक हैं या फिर ओटीटी बेनिफिट्स वाले किफायती प्लान की तलाश में हैं तो 100 रुपये से कम का रिचार्ज करवा सकते हैं।

जी हां, जियो अपने ग्राहकों को 100 रुपये से कम कीमत में प्लान ऑफर करता है, जिसमें कॉलिंग, डेटा, ओटीटी समेत कई सुविधा शामिल हैं। आइए आपको जियो का 100 रुपये से कम में आने वाले प्लान के बारे में बताते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Unisoc T616 SoC के साथ गीकबेंच पर दिखाई दिया Lava Blaze 2

Jio Plan under 100 Benefits in Hindi

जियो अपने यूजर्स को 100 रुपये से क में 91 रुपये का प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की वैधता 28 दिनों तक की है। इसमें 3GB हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिलती है। बात करें अन्य बेनिफिट्स की तो इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।

इसे भी पढ़ें:  Poco X5 5G भारत में लॉन्च, कम कीमत में मिलेगा 256GB तक स्टोरेज!

इसके अलावा 50 SMS, जियो सिनेमा (Jio Cinema), जियो टीवी (Jio TV) और जियो क्लाउड (Jio Cloud) जैसे सभी जियो ऐप्स को फ्री में एक्सेस मिलता है। हालांकि, इस प्लान का लाभ जियो के सभी सिम ग्राहक को नहीं मिल सकता है।

इन यूजर्स को ही मिलेगा प्लान का लाभ

जियो का 91 रुपये वाला प्लान हर यूजर के लिए नहीं है। इसका फायदा सिर्फ उन यूजर्स को होगा जिनके पास जियोफोन (JioPhone) है। दरअसल, ये एक स्पेशल प्लान है जिसका इस्तेमाल जियोफोन यूजर्स कर सकते हैं।

जियो फोन कहां से खरीद सकते हैं?

आप जियोफोन लेना चाहते हैं तो 1,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ इसे खरीद सकते हैं। जियोफोन कंपनी की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी फोन को बिक्री के लिए उपलब्ध किया गया है। आप चाहें तो ऑफलाइन स्टोर से भी फोन को खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Fire Boltt Pristine Smartwatch का लुक देखकर आप भी हो जाएंगे कायल!
Aaj Ki Khabrenbest smartphone Indiagadget news todayGadgets Updatelatest gadgetsmobile accessories Indianew gadget launch Indiatech gadget review

Join WhatsApp

Join Now