Prajasatta Side Scroll Menu

Realme Narzo N55 जल्द होने वाला है भारत में लॉन्च, पहले ही जान लें फीचर्स और कीमत

Realme Narzo N55 Launch Date Price in India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता रियलमी का नया स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी ने अपने अगले किफायती स्मार्टफोन के लॉन्च की पुष्टि पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से कर दी थी। बता दें कि अपकमिंग रियलमी नार्जो एन55 भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च होने वाला है।

कंपनी ने अब तक Narzo सीरीज में Realme Narzo 30 और Narzo 50 और अन्य को लॉन्च किया है। अगर आप इसका आगामी सस्ता स्मार्टफोन खरीदने का प्लान करने वाले हैं तो आइए इसके बारे में सामने आ चुकी जानकारी जानते हैं।

इसे भी पढ़ें:  Infinix HOT 30i को सिर्फ 549 रुपये में खरीदने का मौका! जानें क्या हैं ऑफर्स?

Realme Narzo N55 Release Date in India

भारत में रियलमी नार्जो एन55 अगले हफ्ते 12 अप्रैल को दोपहर 12 बजे एक इवेंट में को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। फोन का टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर देखा जा चुका है, ऐसे में कहा जा सकता है कि फोन की बिक्री भी Amazon से ही होगी।

इसे भी पढ़ें:  50MP कैमरा, 90Hz डिस्प्ले के साथ Moto G13 भारत में लॉन्च

Realme Narzo N55 Features

रियलमी नार्जो एन55 में पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप शामिल होगा। फ्रंट में पंच-होल डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। रियलमी 30W फास्ट चार्जिंग और एक शक्तिशाली मिड-रेंज चिप के साथ लाने वाला किफायती फोन लॉन्च करने वाला पहला ब्रांड था। ये 3.5mm हेडफोन जैक, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल से लैस है।

रियलमी नार्जो N55 को दो कलर ऑप्शन- प्राइम ब्लैक और प्राइम ब्लू में आने की उम्मीद है। डिवाइस बिक्री के लिए भारत में शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन पर उपलब्ध होगा। इसमें 4 जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज, 4जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, और 8 जीबी रैम + 128 जीबी जैसे वेरिएंट मॉडल शामिल हो सकते हैं। इसकी कीमत 15000 रुपये से कम हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मोटो का ये सस्ता 5G Smartphone 10 मार्च को होगा लॉन्च, जानें
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren best smartphone India gadget news today Gadgets Update latest gadgets mobile accessories India new gadget launch India tech gadget review

Join WhatsApp

Join Now