Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

LOC पर पाकिस्तान की नापाक साजिश, सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठिया किया ढेर

जम्मू कश्मीर: पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। जम्मू-कश्मीर के पूंछ जिले में रविवार को सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम किया है। सेना को जैसे ही घुसपैठ की भनक लगी जवानों से मोर्चा संभाला और गोलीबारी शुरू कर दी।

कई राउंड फायरिंग के बाद एक आतंकी को सेना ने मार गिराया है। वहीं दो को जख्मी कर पकड़ लिया है। सेना की तलाशी अभियान अभी भी जारी है। अधिकारियों ने बताया कि तड़के करीब सवा दो बजे तीन संदिग्ध आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया। यहां नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहे जवानों ने संदिग्ध हरकत को भांप लिया। इसके बाद शुरू हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया है। दो अन्य घुसपैठिए वन क्षेत्र में भागे हैं। क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

इससे पहले, मार्च में सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था और एक आतंकवादी को मार गिराया था। आतंकवादियों की संभावित घुसपैठ के बारे में खुफिया एजेंसियों से मिली विश्वसनीय जानकारी के आधार पर 23-24 मार्च की दरमियानी रात तंगधार सेक्टर में कई हमले किए गए। मौके से 200 से ज्यादा एके राइफल के राउंड, तीन मैगजीन, दो चीन निर्मित ग्रेनेड और दवाएं और खाने का सामान बरामद किया गया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now