Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ईस्टर के मौके पर दिल्ली के चर्च पहुंचे PM मोदी, जलाई कैंडल

PM Modi 13

नई दिल्ली: ईसाई धर्म के पर्व ईस्टर के मौके पर पीएम मोदी राजधानी दिल्ली में सेक्रेड हार्ट चर्च पहुंचे। पीएम मोदी के सेकरेड हार्ट कैथेडरल कैथोलिक चर्च पहुंचे पर उनका स्वागत किया गया। पीएम मोदी जैसे ही चर्च पहुंचे, पादरियों ने उन्हें साल ओढ़ाकर और फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। चर्च में बच्चों ने सामूहिक प्रार्थना की।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों को ईस्टर की बधाई दी है। पीएम ने लिखा कि हैप्पी ईस्टर! यह विशेष अवसर हमारे समाज में सद्भाव की भावना को गहरा करे। यह लोगों को समाज की सेवा करने और दबे-कुचले लोगों को सशक्त बनाने में मदद करने के लिए प्रेरित करे। हम इस दिन प्रभु ईसा मसीह के पवित्र विचारों को याद करते हैं।

पीएम मोदी ने जलाई कैंडल 

पीएम मोदी ने कैंडल सेरेमनी में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने यहां देश में शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की और ईस्टर का संदेश दिया। बड़ी बात यह है कि पहली बार किसी पीएम ने इस चर्च का दौरा किया है। इससे पहले सेंट थॉमस कैथोलिक चर्च के फादर फ्रांसिसि स्वामीनाथन ने कहा था कि हम पीएम मोदी के यहां आने को लेकर उत्साहित हैं।

पीएम मोदी के दौरे से पहले चर्च के पादरी फ्रांसिस स्वामीनाथन ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि ऐसा पहली बार है जब कोई प्रधानमंत्री चर्च का दौरा कर रहा है। उन्होंने खुशी बयान करते हुए कहा था, ”हम रोमांचित हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हमारे चर्च का दौरा कर रहे हैं।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now