Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस ने कर्नाटक में 5वां कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया

BN Chandrappa

Karnataka Elections 2023: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पूर्व सांसद बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का पांचवां कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रविवार को पार्टी की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि माननीय कांग्रेस अध्यक्ष ने बीएन चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें कि कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख डीके शिवकुमार केपीसीसी अध्यक्ष हैं, पार्टी के पास रामलिंगा रेड्डी, ईश्वर खंड्रे, सलीम अहमद और सतीश जारकीहोली के रूप में पहले से ही 4 अन्य कार्यकारी अध्यक्ष हैं। चंद्रप्पा 2014-19 में चित्रदुर्ग से लोकसभा सदस्य चुने गए थे।

चंद्रप्पा की नियुक्ति केपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व सांसद आर ध्रुवनारायण के निधन के बाद हुई है। ध्रुवनारायण चामराजनगर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। बता दें कि कांग्रेस ने 25 मार्च को विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। सूची में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार शामिल थे।

खड़गे ने कहा, “हमारी चयन समिति की एक बैठक है जिसमें हम शेष 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों के चयन पर चर्चा करेंगे। समिति के लोग अपनी राय देंगे, जिसके बाद निर्णय लिया जाएगा।”

कर्नाटक में चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होने हैं और वोटों की गिनती 13 मई को होगी। सिद्धारमैया वरुण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। कनकपुरा में डीके शिवकुमार को मैदान में उतारा गया है। सत्तारूढ़ भाजपा के पास वर्तमान में 119 सीटों के साथ विधानसभा में बहुमत है जबकि कांग्रेस और जद (एस) के पास क्रमशः 75 और 28 सीटें हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now