Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हल्द्वानी जेल में 44 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए

Haldwani Jail

Uttarakhand News: उत्तराखंड के हल्द्वानी जेल में 45 कैदी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल के एआरटी केंद्र प्रभारी डॉ. परमजीत सिंह ने कहा कि हल्द्वानी जेल में 44 कैदी ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और एक महिला कैदी भी एचआईवी पॉजिटिव पाई गई है।

डॉ. सिंह के मुताबिक, जेल में एचआईवी पॉजिटिव कैदियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। कैदियों के इलाज की जानकारी देते हुए डॉ. सिंह ने कहा, “एचआईवी रोगियों के लिए एक एआरटी (एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी) केंद्र स्थापित किया गया है, जहां संक्रमित रोगियों का इलाज किया जाता है, मेरी टीम लगातार जेल में कैदियों की जांच कर रही है।”

इसे भी पढ़ें:  नया पश्चिमी विक्षोभ हुआ शक्रिय, 29 जनवरी तक रहेगा असर

डॉक्टर बोले- NACO के दिशा निर्देश पर दी जाती है दवा

डॉ. सिंह ने कहा, “जो भी कैदी एचआईवी से संक्रमित होता है, उसे राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (एनएसीओ) के दिशानिर्देशों के आधार पर मुफ्त इलाज और दवाएं दी जाती हैं।”

डॉ सिंह ने आगे कहा कि वर्तमान में 1629 पुरुष और 70 महिला कैदी हैं। इतनी बड़ी संख्या में कैदियों के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद जेल प्रशासन भी कैदियों की नियमित जांच कर रहा है, ताकि एचआईवी संक्रमित कैदियों का समय पर इलाज हो सके।

इसे भी पढ़ें:  6 हजार उद्योगपति पहुंच रहे मध्यप्रदेश, जानें, निवेश और रोजगार के लिए क्या हैं इसके मायने
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now