Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

युवक की हत्या के बाद VHP का आज राज्यव्यापी बंद

Chhatishgarh Band

Chhattisgarh Bandh: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में हिंसक घटना और एक युवक की हत्या में विरोध में आज विश्व हिंदू परिषद् ने बंद का ऐलान किया है। बंद का असर बेमेतरा, कवर्धा, बालोद, दुर्ग-भिलाई, कोंडागांव, कांकेर, दंतेवाड़ा में बंद का असर सुबह से देखा जा रहा हैं।

रायपुर में कई जगह स्कूलाें को बंद कराया गया है। रायपुर पुलिस ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। इस मामले में साहू समाज के लोग भी उतर आए हैं। क्योंकि हिंसा में साहू समाज का युवक ही मारा गया है।

सीएम बोले- प्रशासन की स्थिति पर पूरी नजर

राज्यव्यापी बंद के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि यह घटना दो बच्चों के बीच झगड़े का नतीजा थी और उसके बाद हिंसा में एक युवक की मौत हो गई। शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है।

भाजपा ने घटना के लिए पुलिस को ठहराया जिम्मेदार

छत्तीसगढ़ के रायपुर में सोमवार सुबह एक राज्य की बस में तोड़फोड़ की गई क्योंकि सांप्रदायिक झड़पों में एक युवक की मौत के बाद बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस की मानें तो यह तोड़फोड़ विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) से जुड़े लोगों ने की थी। बस में तोड़फोड़ के बाद एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें स्थानीय लोग प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए दिख रहे हैं।

विपक्षी भाजपा और मृतक के परिजनों ने इस घटना के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहराया है। घटनास्थल की ओर जाने वाली सभी सड़को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा कर बंद कर दिया है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी शनिवार से ही गांव में डेरा डाले हुए हैं।

यह हुआ था बेमेतरा में

8 अप्रैल को बेमेतरा में बिरनपुर गांव में 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी।

इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। पूरे मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिले में जिले में धारा 144 लागू है। तनावपूर्ण हालात को देखते हुए बिरनपुर गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration Kullu Dussehra 2026 Celebration
Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now