Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमृतपाल का करीबी पप्पलप्रीत गिरफ्तार, होशियारपुर से पंजाब पुलिस ने दबोचा

Published on: 10 April 2023
Khalistani Separatist Amritpal Singhclose Aide Papalpreet Singh

नई दिल्ली: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह का मेन हैंडलर पप्पलप्रीत सिंह गिरफ्तार हो गया है। पप्पलप्रीत अमृतपाल का दाहिना हाथ बताया जाता है। जालंधर से फरारी के बाद से लगातार पप्पलप्रीत अमृतपाल के साथ था। अमृतपाल सिंह 18 मार्च से फरार चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक स्पेशल सेल और पंजाब पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाकर पप्पलप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया है। हालांकि पंजाब पुलिस ने इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस की टीम समेत एजेंसियां लगातार अमृतपाल की भी तलाश में जुटी हुई हैं।

पंजाब पुलिस नेवारिस पंजाब दे संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके साथियों पर 18 मार्च को कार्रवाई की थी। पुलिस के सैकड़ों समर्थकों को गिरफ्तार किया था हालांकि अमृतपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर भाग गया था। पंजाब पुलिस उसे पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। अमृतपाल पिछले साल भारत लौटकर आया था, जिसके बाद से वह पप्पलप्रीत के साथ मिलकर काम कर रहा था।

 

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now